यूथ हास्टल की शान-ए-अवध इकाई के एस. एन. लाल पाँचवी बार चैयरमैन बने
यूथ हास्टल की शान-ए-अवध इकाई के सचिव पद पर पाँचवी बार पंकज मनोनीत

लखनऊ : यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया की शान-ए-अवध इकाई का वर्ष 2023-26 के लिए चुनाव एवं साधारण सभा का आयोजन कैसरबाग हुआ। चुनाव कार्यक्रम की अध्यक्षता एस.एन. लाल ने की।
सर्वप्रथम सभा में उपस्थित सभी इकाई सदस्यों का उन्होंने अभिनंदन एवं स्वागत किया तथा चुनाव अधिकारी के रुप में वरिष्ठ सदस्य श्री नीरज अग्रवाल जी की नियुक्ति करते हुये। उनसे चुनाव संबंधित प्रक्रिया का प्रारंभ करने का आग्रह किया। चुनाव अधिकारी ने चुनाव प्रक्रिया नियमानुसार पूर्ण कराकर नामों की उद्घोषणा की।जिसमें इकाई अध्यक्ष गोपेन्द्र कुमार वर्मा, इकाई चैयरमैन एस.एन.लाल,इकाई उपाध्यक्ष में क्रमशः चंद्रभूषण अग्रवाल,नवीन गर्ग, वाईपीएस भल्ला,इकाई कोषाध्यक्ष राजेश कुमार त्रिवेदी के पद चुने गये।

इन्होंने वर्ष 2023-26 के लिए पद भार ग्रहण किया। इकाई अध्यक्ष गोपेन्द्र वर्मा ने इकाई के संचालन हेतु सचिव के पद पर पंकज श्रीवास्तव के नाम का प्रस्ताव रखा। जिसे इकाई चैयरमैन एस.एन. लाल ने ध्वनिमत समथँन किया। उपस्थित सदस्यों ने पाँचवी बार इकाई सचिव पद के लिए पंकज श्रीवास्तव जी चुने जाने पर हषँ और उल्लास से बधाई दी और कलतर ध्वनि से अपना समर्थन दिखाते हुये,तालीयाँ बजाकर उत्साह व्यक्त किया। इकाई चैयरमैन ने चुनाव प्रक्रिया में शामिल सभी सदस्यों एवं चनाव अधिकारी, यूथ हास्टल,उत्तर प्रदेश राज्य शाखा के पर्यवेक्षक आशुतोष अग्रवाल का आभार व्यक्त किया।

इकाई सचिव पंकज श्रीवास्तव को इकाई की कार्यवाही आगे सुचारू रूप से चलाने को निदेशित किया। पंकज श्रीवास्तव ने इकाई के अन्य कार्याकारणी सदस्यों का विस्तार करते हुये इकाई संगठन सचिव के लिए सै.मो. तारीक अली एवं इकाई सह सचिव पर गुरुदीप सिंह अरोड़ा को नियुक्त किया।

साथ ही अन्य कार्याकारणी सदस्यों के रुप में आशुतोष अग्रवाल,नीरज अग्रवाल,सुशील श्रीवास्तव, अरुण कुमार मिश्रा,शाशंक श्रीवास्तव,मो.उवैस को मनोनीत किया। साथ ही उम्मीद जताई की नवगठित कार्याकारणी बुंलदियों की ऊँचाई छुते हुये नये मुकाम हासिल करेगी। शान-ए-अवध इकाई को प्रगतिशील बनायेगी। इस अवसर पर मुख्य रूप से राजीव सिंह, प्रताप सिंह चौहान,विशाल सक्सेना,मनोज गुप्ता,मीना गौतम,विवेक प्रकाश सिंह,हरीश उपाध्याय सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे। सचिव ने सभी का तहेदिल से धन्यवाद देते हुये सभा की सम्पत्ति की घोषणा की।



