उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

वर्ल्ड किक बाक्सिंग चैंपियनशिप में भारतीय चुनौती पेश करेंगे उत्तर प्रदेश के आदित्य मकोरवाल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के आदित्य मकोरवाल पुर्तगाल में होने वाली आगामी वर्ल्ड किक बाक्सिंग चैंपियनशिप-2023 में भारतीय किक बाक्सिंग टीम का प्रतिनधित्व करेंगे।
इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में चयनित होने वाले उत्तर प्रदेश के पहले खिलाड़ी आदित्य को लखनऊ ओलंपिक संघ के कार्यालय में उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष डा.सैयद रफत जुबैर रिजवी (महासचिव लखनऊ ओलंपिक संघ) ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की कामना करते हुए देश के लिए पदक जीतने की शुभकामनाएं दी।
किकबॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ़ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अरविंद शेरवालिया और संयुक्त सचिव अभिषेक मौर्य ने बताया कि वर्ल्ड एसोसिएशन ओफ़ किकबॉक्सिंग ऑर्गेनाइज़ेशन (वाको) के तत्वावधान में एल्बूफ़ायर (पुर्तगाल) में आगामी 17 से 26 नवंबर 2023 तक आयोजित वर्ल्ड किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप-2023 आयोजित होगी। इस चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर के क़स्बे फलावदा निवासी आदित्य मकोरवाल 57 किलो भार वर्ग लाइट कांटैक्ट इवेंट में चुनौती पेश करेंगे।
इस अवसर पर वाको इंडिया किकबॉक्सिंग फेडरेशन के अध्यक्ष संतोष अग्रवाल एवं किकबॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ़ उत्तर प्रदेश के सलाहकार सतीश कुमार ने भी आदित्य को चयन के लिए बधाई दी। भारतीय किकबॉक्सिंग टीम पुर्तगाल के लिए 18 नवंबर को रवाना होगी।
आदित्य इससे पहले अम्मान (जार्डन) में आयोजित जार्डन किक बाक्सिंग टूर्नामेंट-2023 में दो स्वर्ण पदक जीत चुके है। उन्होंने एशियन किक बाक्सिंग चैंपियनशिप-2022 में पांचवीं रैंक हासिल की थी। इसके अलावा राष्ट्रीय स्तर पर आदित्य ने 2 स्वर्ण, 2 रजत व 2 कांस्य पदक जीते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button