उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

 अल्पसंख्यक कांग्रेस ने किया लोकसभा चुनाव तैयारी बैठक

सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी करें कार्यकर्ता : अजय राय

लखनऊ । अल्पसंख्यक कांग्रेस दिसंबर के अंत तक पूरे प्रदेश में बूथ कमेटियाँ बना लेगी। हर मुस्लिम बहुल बूथ पर 11 लोग तैनात होंगे। लोकतंत्र और संविधान बचाने के लिए सभी वर्गों के साथ अल्पसंख्यक समुदाय ने भी 2024 में कांग्रेस की सरकार बनवाने का संकल्प कर लिया है।

ये बातें आज कांग्रेस मुख्यालय पर आयोजित अल्पसंख्यक कांग्रेस की लोकसभा चुनाव तैयारी बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सभी सीटों पर चुनाव की तैयारी कर रही है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय प्रभारी सचिव तौकीर आलम ने कहा कि मुस्लिम समुदाय इस लोकसभा चुनाव में एकतरफा कांग्रेस की तरफ आ रहा है क्योंकि बाकी सभी दलों ने उससे सिर्फ वोट लिया। बदले में उनके नेतृत्व को ही खत्म कर दिया।

बैठक को संबोधित करते हुए अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज़ आलम ने नवम्बर महीने के के कार्यक्रम दिये। जिसमें 6 नवम्बर से 11 नवम्बर तक ‘चाय के साथ कांग्रेस की बात’ अभियान चलेगा। जिसमें रोज़ हर ज़िले में 10 चाय की दुकानों पर कांग्रेस को वोट देने के लिए लोगों के बीच चर्चा की जाएगी। इसी तरह 22 नवम्बर से 26 नवम्बर तक चाय की दुकानों पर मोदी सरकार द्वारा संविधान बदलने की कोशिशों पर जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा और 26 नवम्बर को हर ज़िले के 10 मदरसों में संविधान की प्रस्तावना को बचाने का संकल्प दिलवाया जाएगा।

संगठन सचिव अनिल यादव ने बूथ प्रबंधन पर प्रशिक्षण दिया। उन्होंने विस्तार से सेक्टर और बूथ प्रबंधन और बूथ मैपिंग की बारीकियाँ समझायीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button