उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

सम्मेलन में सम्मानित हुईं यशोदा रस्तोगी गर्ल्स इण्टर कालेज की पूर्व छात्राएं

यशोदा रस्तोगी गर्ल्स इण्टर कालेज,लखनऊ में मनाया गया पूर्व छात्रा सम्मेलन

लखनऊ : यशोदा रस्तोगी गर्ल्स इण्टर कालेज, लखनऊ में 4 नवंबर 2023 को पूर्व छात्रा सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें प्रधानाचार्या द्वारा विद्यालय की सभी उपस्थित पूर्व छात्राएँ जो चिकित्सा, शिक्षा, राजनीति आदि क्षेत्रों में देश-विदेश में कार्यरत रही हैं, उनको स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। पूर्व छात्राओं द्वारा विद्यालय को दिए गए सहयोग हेतु आभार व्यक्त करते हुए यह विश्वास प्रकट किया गया कि भविष्य में वे अपनी मातृ संस्था के विकास में और अधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगी ।

इस अवसर पर विद्यालय में बोर्ड परीक्षा 2023 में सर्वाधिक अंक प्राप्त छात्राओं को पुरस्कृत करते हुए उनकी माताओं का भी सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में महिला महाविद्यालय की बी.एड. विभाग की भूतपूर्व प्रमुख डा. भारती कुमार,  आशा सिंह, सुखी मधूलिका चौहान, सुडी रत्ना सक्सेना, अनीता श्रीवास्तव तथा श्रीमती मनोरमा शर्मा आदि पूर्व छात्राएँ उपस्थित रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button