उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

प्रदेश में 750 डाटा सेंटर्स की स्थापना करेगा व्यूनाऊ, रायबरेली व गाजियाबाद से हुई शुरुआत

हर डाटा सेंटर पर ईवी चार्जिंग स्टेशन और अन्य सुविधाएं रहेंगी मौजूद

लखनऊ। उत्तर प्रदेश को डिजिटल दुनिया में स्थापित करने के लिए व्यूनाऊ ने प्रदेश में दो स्थानों पर डाटा सेंटर का कर्टन रेसर किया गया। शुक्रवार को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में डाटा सेंटर्स का कर्टन रेसर किया। संस्थापक और सीईओ सुखविंदर खरौड़ ने कहा कि यह डाटा सेंटर रायबरेली जिले के हरचंदपुर और गाजियाबाद के मोरटा में स्थित हैं। जिसे तेजी से बढ़ती डिजिटल दुनिया में व्यवसायों की बढ़ती मांगों को पूरा करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इस अत्याधुनिक सुविधा के हर पहलू में उत्कृष्टता, सुरक्षा और नवाचार के प्रति हमारी प्रतिबद्धता परिलक्षित होती है।

सुखविंदर खरौड़ का कहना है कि इन 750 एज डेटा सेंटरों के निर्माण से न केवल राज्य में रोजगार को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया और डाटा स्थानीयकरण के दृष्टिकोण को भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन और प्रेरणा के तहत ही हम हर ईडीसी पर ईवी चार्जिंग स्टेशन और अन्य सुविधाएं उपलब्ध करा रहे हैं।

कार्यक्रम में ईडीसी के तकनीकी पहलुओं पर बात करते हुए व्यूनाऊ के निदेशक नितिन श्रीवास्तव ने कहा कि ईडीसी का डिजाइन व आर्किटेक्चर सटीक तरीके से हुआ है। यह एन +1 स्तर की रिडेनेन्डेसी पर काम करता है, जो 8 केवीए प्रति रैक बिजली क्षमता तक के उपयोगकर्ताओं को अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी लाभ प्रदान करता है। श्री श्रीवास्तव के अनुसार, ऑनलाइन सेवाएं और डिजिटल बुनियादी ढांचे की रीढ़ के रूप में कार्य करने के लिए इसे रणनीतिक तौर पर सही स्थान पर स्थापित किया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्य लॉन्च इवेंट निकट भविष्य में होगा, जब 5 डेटा केंद्रों की एक श्रृंखला चालू हो जाएगी। जिससे उत्तर प्रदेश में ग्राहकों और उपयोगकर्ताओं को लाभ मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button