उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

चौधरी चरण सिंह जी के आवास से देना है एक संदेश इस बार किसान मजदूर जवान एवं महिला शक्ति बचाएगा देश

लखनऊ : पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी के आवास स्थान 8 मॉल एवेन्यू लखनऊ पर किसान संगठनों ,भूतपूर्व सैनिक संगठनों व मजबूर संगठनों के साथ लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर विशेष चर्चा की गई मुख्य रूप से जो मुद्दे निकाल कर आए उनमें से msp व अग्नि वीर जैसी योजनाओं को लेकर विशेष चर्चा की गई।

1- एसपी गारंटी कानून बनाओ।
2- अग्निपथ गारंटी रद्द करो।

बैठक में किसानों मजदूरों ने इस विषय पर गंभीरता से चर्चा की कब तक किसान अपने अधिकारों के लिए आजाद भारत में सड़कों पर संघर्ष करता रहेगा और अपने परिवारों के लोगों को आंदोलन में शहीद होता रहेगा आखिर कब किसान मुख्य धारा का हिस्सा बनेगा । बैठक में किसान मजदूर ने निर्णय लिया है कि अब वक्त आ गया है कि जैसा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी कहा करते थे कि लोकतंत्र में वोट और कलम की ताकत से अपने आने वाली पीढियां का भविष्य सवार सकता है और मुख्य धारा में आ सकता है अब किसान और मजदूरों से सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है कि अब किसान संघर्ष के साथ-साथ कलम और वोट की ताकत से अपने अधिकार लेगा और अपने आने वाली पीढियां का भविष्य सुरक्षित करेगा और किसान संगठनों की इस मीटिंग में 11 सदस्यों की समिति गठित की गई है जिसकी मीटिंग पुणे चौधरी चरण सिंह के निवास स्थान 8 मॉल एवेन्यू लखनऊ पर  18 नवंबर 2023 को अन्य संगठनों के साथ आयोजित किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button