उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

एक्शन डायरेक्टर परवेज खान का तीन दिवसीय ऐक्शन वर्कशॉप का समापन

लखनऊ : आॅपूलेंट स्कूल ऑफ़ एक्टिंग ऐंड फिल्म के तत्वाधान में टेलीविजन एवं फिल्म कलाकारों के लिए 3 दिन की ऐक्शन वर्कशॉप जो की मशहूर एक्शन डायरेक्टर  परवेज खान ले रहे थे उसका सफलतापूर्वक समापन हुआ। एक्शन डायरेक्टर परवेज खान कई बड़े सिने कलाकारों को एक्शन सिखा चुके हैं जिनमें टाइगर श्रॉफ, श्रद्धा कपूर, सोनू सूद, सोनाक्षी सिन्हा आदि प्रमुख है । परवेज खान फिल्म एवं टेलीविज़न इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंडिया पुणे ,नेशनल स्कूल का ड्रामा , दिल्ली, मुंबई यूनिवर्सिटी ,भारतेंदु नाटक अकादमी ,मध्य प्रदेश ड्रामा स्कूल आदि अनेक प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों मेँ एक्शन का प्रशिक्षण देते हैं।

इस अवसर पर वर्कशॉप में सम्मिलित हुए कलाकारों को संबोधित करते हुए परवेज खान साहब ने कहा कि टेलीविजन एवं फिल्म की दुनिया में खुद को फिट रखना और सुरक्षित रखने के लिए एक्शन की ट्रेनिंग लेना अत्यंत आवश्यक है जिससे कि कलाकार एक्शन करते वक्त खुद एवं अपने साथी कलाकारों को सुरक्षित रख सके। संस्था के संस्थापक  नीतीश नंदन जी ने कहा की ओपुलेँट स्कूल आफ एक्टिंग और फिल्म लखनऊ के पहला फिल्म स्कूल है जो विगत 12 सालों से फिल्म एवं टीवी सीरियल्स के लिए एक्टिंग ड्रामा डायरेक्शन सिनेमैटोग्राफी ऐक्शन आदि के वर्कशॉप्स एवं मास्टर क्लासेस चलता रहा है और आगे भी कई सारे वर्कशॉप एवं मास्टर क्लासेस होते रहेंगे।

वर्कशॉप का आयोजन गोमती नगर खरगापुर में ओपुलेँट की नई शाखा में हुआ था जो की अर्बन डांस स्टूडियो के साथ एक ज्वाइंट वेंचर है। इस अवसर पर यू पी मोशंस पिक्चर असोसिएशन के वाइस प्रेसिडेंट मनीष नंदन , कोरियोग्राफर अनुज सिंह एवं एम एन प्रोडक्शन के निखिलेश चतुर्वेदी पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button