उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

फैशन इन स्टाइल प्रदर्शनी में लोक नृत्य की बयार बही

लखनऊ । फेस्टिव सीजन में राम कथा मैदान सेक्टर जे आशियाना लखनऊ में अद्रीका के तत्वावधान और जे पी एस स्टार 11 के सहयोग से  चल रहे फैशन इन स्टाइल प्रदर्शनी के आज छठे दिन की सांस्कृतिक संध्या में लोक नृत्य की बयार बही।

अरविन्द सक्सेना के संयोजन में हुए सांस्कृतिक सन्ध्या का शुभारम्भ अरुण सोनकर, विशाल गुप्ता, आदित्य सिन्हा सहित अन्य कलाकारों ने नमो नमो शंकरा पर भाव पूर्ण अभिनय युक्त नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को भाव विभोर कर दिया।

भक्ती भावना से परिपूर्ण इस प्रस्तुति के उपरान्त दिशा गुप्ता, सोनाली, नव्यांशी कुमारी, अर्चना श्रीवास्तव और खुशबू कनौजिया ने रेलिया बैरन पिया को और सासु पनिया कैसे भरन पर आकर्षक लोकनृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया।

मन को मोह लेने वाली इस प्रस्तुति के उपरान्त बूम प्रोडक्शन के कलाकारों ने गीत, गजल और भजन को सुना कर श्रोताओं का दिल जीता। इसी क्रम में अभय और आकाश ने फिल्मी गीतों की रस सरिता प्रवाहित की। हृदय को हर्षातिरेक से भर देने वाली इस प्रस्तुति के उपरान्त कलाकारों ने बॉलीवुड नृत्य को प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button