उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

ऋषि का सद्साहित्य नैतिक शिक्षा प्रदान करता है : उमानंद शर्मा

गायत्री ज्ञान मंदिर का ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत में 397वाँ युगऋषि ऋषि वाङ्मय की स्थापना

लखनऊ : गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत ‘‘समरविल स्कूल बी-ब्लाक, राजाजीपुरम, लखनऊ’’ के पुस्तकालय में गायत्री परिवार के संस्थापक युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा रचित सम्पूर्ण 79 खण्डों का 397वाँ ऋषि वांड़मय की स्थापना कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

उपरोक्त साहित्य गायत्री परिवार की सक्रीय कार्यकर्त्री पद्मा गुप्ता ने अपने सम्मानित पूर्वजों की स्मृति में भेंट किया तथा छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक/शिक्षिकाओं को भी अखण्ड ज्योति पत्रिका भेंट की।

इस अवसर पर वाङ्मय स्थापना अभियान के मुख्य संयोजक उमानंद शर्मा ने कहा कि ‘‘ऋषि का सद्साहित्य नैतिक शिक्षा प्रदान करता है‘‘ गायत्री परिवार की डॉ. नीलम गुप्ता ने भी अपने विचार रखे तथा संस्था की प्रधानाचार्या श्रीमती संचिता सक्सेना ने धन्यवाद ज्ञापन व्यक्त किया।


इस अवसर पर उमानंद शर्मा, डॉ. नीलम गुप्ता, पद्मा गुप्ता, संस्थान के निदेशक प्रतीक्षा शुक्ला, प्रधानाचार्या  संचिता श्रीवास्तव, शिक्षक/शिक्षिकायें सहित छात्र-छात्रायें, मौजूद थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button