उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

राजस्थान में कांग्रेस ने मुस्लिम मुख्यमन्त्री दिया लेकिन यूपी में गैर कांग्रेसी दलों ने उप मुख्यमंत्री भी नहीं बनाया : शाहनवाज़ आलम

राजस्थान के पूर्व सीएम बरकतुल्ला खान की जयन्ती पर रिटायर्ड कर्मचारियों को अल्पसंख्यक कांग्रेस ने सम्मानित किया

लखनऊ । राजस्थान के पूर्व मुख्यमन्त्री बरकतुल्ला खान की जयन्ती पर अल्पसंख्यक कांग्रेस ने विभिन्न ज़िलों में अल्पसंख्यक समुदाय के सेवा निवृत्त सरकारी कर्मचारियों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया।

अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज़ आलम ने प्रदेश कार्यालय पर बरकतुल्ला खान की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। अपने सम्बोधन में उन्होंने बताया कि जुलाई 1971 से अक्तूबर 1973 में अपनी मृत्यु तक के अपने कार्यकाल में बरकतुल्ला खान ने कई प्रशानिक सुधार किए। उनके समय की ब्यूरोक्रेसी अपनी पारदर्शिता के लिए याद की जाती है। इसीलिए उनकी जयन्ती पर हर ज़िले में अल्पसंख्यक कांग्रेस की तरफ से 25 सेवा निवृत्त सरकारी कर्मचारियों को अल्पसंख्यक कांग्रेस द्वारा उनके घर जाकर प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया।

शाहनवाज़ आलम ने कहा कि राजस्थान में मुस्लिम आबादी सिर्फ़ साढ़े 9 प्रतिशत है लेकिन कांग्रेस ने वहाँ भी एक मुस्लिम को मुख्यमन्त्री बना दिया। लेकिन उत्तर प्रदेश जैसे 20 प्रतिशत आबादी वाले राज्य में पिछले 30 साल से मुसलमानों का वोट लेने वाली गैर कांग्रेसी पार्टियों ने कभी मुस्लिम को उप मुख्यमंत्री तक नहीं बनाया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश का मुस्लिम समुदाय 2024 में राहुल गाँधी को प्रधान मंत्री बनाने के लिए दूसरे समुदायों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर मेहनत कर रहा है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button