उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

सुशांत दुगोत्सव में हुई नव अंशिका “शक्ति स्वरूपा” कथक प्रस्तुति

माता का दरबार और मेला बना अन्य आकर्षण

लखनऊ । नव अंशिका फाउंडेशन की ओर से दुर्गोत्सव-2023 में भजन, कथक और डांडिया की त्रिवेणी प्रवाहित की जा रही है। श्री श्री दुर्गा पूजा का आयोजन सुशांत गोल्फ सिटी दुर्गा पूजा सेवा समिति की ओर से 20 से 24 अक्टूबर 2023 तक विंटक्लब लॉन के प्लाट नंम्बर दो के परिसर में वृहद स्तर पर किया जा रहा है। पहले दिन आशुतोष द्विवेदी के भजन के बाद रविवार 22 अक्टूबर को महा अष्टमी के दिन कथक नृत्य पर आधारित “शक्ति स्वरूपा” नृत्य नाटिका की प्रस्तुति हुई। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कथक नृत्यांगना सुरभि सिंह के निर्देशन में यह प्रस्तुति हुई। इस कथक प्रस्तुति में मां दुर्गा के नौ रूपों को दर्शाया गया।

मात्र एक घंटे के अंतराल सभी नौ दुर्गों की पूरी कहानी, गागर में सागर की तरह कुशलता पूर्वक पेश की गई। इसमें संगीत परिकल्पना विकास मिश्रा की रही जबकि गायन पक्ष बृजेन्द्र श्रीवास्तव ने बखूबी संभाला है। मंच पर जागृति मिश्रा, आकांक्षा, अंशिका त्यागी, ईशा रत्न, मीशा रत्न, संगीता कश्यप, ममता, हेमंत, पंकज, सौरभ, अनुभव, सुंदर, राम ने विभिन्न भूमिकाएं अदा कर प्रशंसा हासिल की। मंच संचालन आमिर, विजय लक्ष्मी एवं मोना चन्द्रा ने किया। प्रकाश परिकल्पना तमाल बोस की रही। आगंतुकों ने दुर्गोत्सव में लगे मेले का भी लुत्फ उठाया। फूड स्टॉल पर सबसे ज्यादा भीड़ दिखी वहीं कोलकाता के हस्तशिल्प और झूलों सहित माता के दरबार ने लोगों का ध्यान खींचा।

फाउण्डेशन की अध्यक्ष नीशू त्यागी ने बताया कि इस क्रम में सोमवार 23 अक्टूबर को महानवमी के दिन खासतौर से ग्रेट इंडिया “डांडिया नाइट्स” का आयोजन शाम साढ़े छह बजे किया जाएगा। लोकप्रिय नृत्यांगना अंशिका त्यागी के दल प्रस्तुति केन्द्रीय आकर्षण बनेगी। नव अंशिका फाउंडेशन एक ओर जहां नवांकुर प्रतिभाओं को मंच दे रही हैं वहीं महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए वर्ष पर्यंत कार्य कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button