उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

कृपा करो सबका बेड़ा पार करो” भजन से गूंजा दुर्गोत्सव

सुशांत गोल्फ सिटी दुर्गोत्सव में नव अंशिका की त्रिवेणी, भजन संध्या से हुई शुरू

लखनऊ । सुशांत गोल्फ सिटी दुर्गा पूजा सेवा समिति की ओर से दुर्गोत्सव-2023 में नव अंशिका फाउंडेशन के द्वारा भजन, कथक और डांडिया की त्रिवेणी प्रवाहित की जा रही है। श्री श्री दुर्गा पूजा का आयोजन सुशांत गोल्फ सिटी दुर्गा पूजा सेवा समिति की ओर से 20 से 24 अक्टूबर 2023 तक विंटक्लब लॉन के प्लाट नंम्बर दो के परिसर में वृहद स्तर पर किया जा रहा है। इसके पहले दिन वहां भजन संध्या का आयोजन किया गया। उसमें गायक आशुतोष द्विवेदी एवं साथी कलाकारों ने माता के भजन सुना कर आगंतुकों को भक्ति रस से सराबोर कर दिया। “कृपा करो कृपा करो सबका बेड़ा पार करो” भजन का आनंद उन्होंने झूमते हुए उठाया।

आशुतोष द्विवेदी ने भजनों के साथ साथ जयकारे भी लगवाए। भक्तों ने भी पूरी उत्साह से जयकारों का जवाब जयकारों के साथ हाथ उठाते हुए दिया। क्या बच्चे क्या बड़े सभी माता के भजनों संग दुर्गोत्सव की उमंग में डूब गए। “जय कारा शेरो वाली का” भजन ने इस दुर्गोत्सव की शाम को यादगार बना दिया। आशुतोष द्विवेदी के गायन का साथ संगतकारों ने कुछ ऐसा दिया कि लगा ही नहीं कि वह स्थान किसी देवालय का न होकर सुशांत गोल्फ सिटी में आयोजित एक समारोह का है। इसमें तबला वादन शुभ भटनागर, ढोलक वादन अंकित शर्मा, की-बोर्ड वादन शुभम, ओक्टो पैड वादन अनुराग अवस्थी ने किया। बृजेश दीक्षित और ललित मिश्रा सह गायक रहे मंच संचालन आमिर एवं विजय लक्ष्मी ने किया। आगंतुकों ने दुर्गोत्सव में लगे मेले का भी लुत्फ उठाया। फूड स्टॉल पर सबसे ज्यादा भीड़ दिखी वहीं कोलकाता के हस्तशिल्प और झूलों सहित माता के दरबार ने लोगों का ध्यान खींचा।
फाउण्डेशन की अध्यक्ष नीशू त्यागी ने बताया कि इस क्रम में रविवार 22 अक्टूबर को महाअष्टमी के दिन कथक नृत्य पर आधारित “शक्ति स्वरूपा” नृत्य नाटिका की प्रस्तुति शाम साढ़े छह बजे होगी। उसमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर प्रदर्शन कर चुकी लोकप्रिय कथक नृत्यांगना सुरभि सिंह के निर्देशन में यादगार प्रस्तुति देखने को मिलेगी। कथक प्रस्तुति में मां दुर्गा के नौ रूपों को दर्शाया जाएगा। सोमवार 23 अक्टूबर को महानवमी के दिन खासतौर से लोकप्रिय कथक व लोक नृत्यांगना अंशिका त्यागी एवं साथी कलाकारो की प्रस्तुती के साथ ही साथ डांडिया नाइट्स का आयोजन शाम साढ़े छह बजे किया जाएगा। नीशू त्यागी ने बताया कि नव अंशिका फाउण्डेशन एक ओर जहां नारी सशक्तिकरण पर विगत कई वर्षों से सक्रिय है वहीं दूसरी ओर यह भारतीय संस्कृति की ओर युवाओं को आकर्षित कर उन्हें संस्कारित करने का महती कार्य भी पूरी निष्ठा और लगन के साथ कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button