उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

आज संजय सिंह महिला आरक्षण बिल पर लालू यादव की भूमिका दोहरा रहे हैं : वीरेंद्र सचदेवा

अरविंद केजरीवाल को आगे आना चाहिए और महिला आरक्षण विधेयक पर अपनी पार्टी का रुख स्पष्ट करना चाहिए : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष

नई दिल्ली  : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि जिस तरह से आम आदमी पार्टी के नेता महिला आरक्षण विधेयक 2023 के खिलाफ बोल रहे हैं, उनका असली महिला विरोधी रंग उजागर हो रहा है।

श्रीमती किरण बेदी, श्रीमती श्रीमती शाज़िया इल्मी से लेकर श्रीमति ऋचा पांडे तक हर वह महिला जो इंडिया अगेंस्ट करप्शन के दिनों में या आम आदमी पार्टी के शुरुआती चरण के दौरान अरविंद केजरीवाल के साथ खड़ी थी, आज उनके महिला विरोधी रुख के कारण उनसे अलग हो गई है।

अरविंद केजरीवाल न तो सरकार में और न ही आम आदमी पार्टी में महिलाओं को आनुपातिक प्रतिनिधित्व देते हैं।

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष ने महिला आरक्षण विधेयक 2023 पर भ्रम पैदा करने की कोशिश करने के लिए आप सांसद संजय सिंह की निंदा की है और कहा है कि आज संजय सिंह महिला आरक्षण विधेयक पर लालू यादव की भूमिका दोहरा रहे हैं।

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल को आगे आना चाहिए और महिला आरक्षण विधेयक पर अपनी पार्टी का रुख स्पष्ट करना चाहिए।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button