उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

पत्रकारों के परिवार बसों में आजीवन कर सकेगे फ्री यात्रा : दयाशंकर सिंह

यूपी वर्किंग जनरल यूनियन के वृंदावन कार्यक्रम में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने की घोषणा 

मथुरा। यूपी वर्किंग जनरल यूनियन के वृंदावन कार्यक्रम में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने घोषणा की है कि पत्रकारों के परिवार बसों में आजीवन फ्री यात्रा कर सकेंगे.यनियन के प्रदेश अध्यक्ष हसीब सिद्दीकी ने 10 सूत्रीय मांग परिवहन मंत्री को सौपा। दयाशंकर सिंह ने मुख्यमंत्री से वार्ता कर कई बड़े बिंदुओं पर जल्द ही लेंगे फैसला लेने का आश्वासन दिया।

दो दिवसीय प्रादेशिक प्रतिनिधि सम्मेलन में ढाई सौ पत्रकारों ने हिस्सा लिया। प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने पत्रकारों को बसों में आजीवन यात्रा करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के प्रादेशिक सम्मेलन के अवसर पर पत्रकारों द्वारा दिए गए मांग पत्र पर शासन के अधिकारियों से वार्ता कर निस्तारण कराएंगे ।
परिवहन मंत्री ने कहा कि योगी सरकार 60 वर्ष से ऊपर के लोगों के लिए यात्रा फ्री करने जा रही है । वह मुख्यमंत्री से जल्द ही समस्त पत्रकार और पत्रकारों के परिवार जो 60 वर्ष से कम है को भी फ्री बस यात्रा दिलाने की सिफारिश करेंगे।
उन्होंने कहा यह व्यवस्था अनुबंधित बसों में भी लागू कराई जाएगी । सभी बसों में पत्रकारों का उनके लिए निर्धारित सीट पर ही बैठना सुनिश्चित कराया जा रहा है । यह निर्धारण प्रदेश की प्राइवेट बसों में भी लागू होगा ।
परिवहन मंत्री ने कहा कि 2027 तक 7000 नई डबल डेकर इलेक्ट्रिक बसें चलवाएंगे । जल्द ही उनके विभाग के ड्राइविंग लाइसेंस सहित अन्य सभी कार्य ऑनलाइन होंगे। जिससे किसी व्यक्ति को परिवहन कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे ।
इससे पूर्व यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष हसीब सिद्दीकी ,स्वागत समिति के अध्यक्ष शिवशरण सिंह , रविंद्र सिंह अध्यक्ष यूपी प्रेस क्लब लखनऊ, मथुरा जिला अध्यक्ष मनवीर सिंह चौहान , महामंत्री बंसीधर बंसल आदि ने परिवहन मंत्री को 10 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।

कार्यक्रम में शामिल हुए विशिष्ट अतिथि विधान परिषद सदस्य पवन सिंह चौहान ने कहा कि पत्रकारों के कारण ही सरकार के काम जनता तक पहुंचते हैं। इसलिए पत्रकारों की सुरक्षा अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के कारण सरकार संयमित रहती है । कार्यक्रम मैं विधान परिषद सदस्य ओमप्रकाश सिंह भी शामिल हुए । सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए आईएफजेस के अध्यक्ष के विक्रम राव ने कहा कि प्रदेश यूनियन के द्वारा सौंपे गए सभी मुद्दे केवल प्रदेश के नहीं है बल्कि पूरे देश के पत्रकारों की समस्या के मुद्दे हैं । उन्होंने योगी सरकार से पत्रकारों की सुरक्षा संबंधी बिल लाने की मांग की ।
सम्मेलन में बोलते हुए प्रदेश अध्यक्ष हसीब सिद्दीकी ने कहा के पत्रकारों की सुरक्षा का मुद्दा बड़ा है और उस पर प्रदेश सरकार को जल्द ही निर्णय ले लेना चाहिए । उन्होंने यूट्यूब चैनल के पत्रकारों के लिए अलग से नीति बनाने की भी मांग की। पत्रकारों को पेंशन मिलनी चाहिए। इस संबंध में मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने फैसला भी लागू कर दिया। उन्होंने परिवहन मंत्री से मांग की कि प्रदेश सरकार के सभी टोल पर पत्रकारों के लिए फ्री सुविधा होनी चाहिए । स्वागत समिति के अध्यक्ष शिव शरण सिंह ने कहा कि पत्रकारों की मांग के संबंध में जल्द ही मुख्यमंत्री से भी मुलाकात की जाएगी । सभी 10 सूत्री मांगों को पूरा करने के लिए पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल मुलाकात करेगा । उन्होंने प्रदेश सरकार से सभी पत्रकारों को ₹500000 की बीमा का लाभ दिलाए जाने की भी मांग की । कार्यक्रम की शुरुआत परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, विशिष्ट अतिथि पवन सिंह चौहान सदस्य विधान परिषद ,ओमप्रकाश सिंह, जिला अध्यक्ष मनवीर सिंह चौहान आदि के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया गया । इससे पूर्व प्रदेश के अन्य जनपदों से आए हुए दर्शन साहू सुल्तानपुर, गौरी शंकर गाज़ीपुर, नीरज चौधरी ,मथुरा ,नागेश राय, गाज़ीपुर रंगनाथ दुबे, गाज़ीपुर श्रीकांत शर्मा ,बुंदेलखंड यशवंत कुमार गुप्ता ,संजय त्रिपाठी आगरा ,कैलाश वर्मा गोंडा, आरती पांडे गोंडा, जिला अध्यक्ष मनवीर सिंह चौहान , बंसीधर बंसल ने भी विचार व्यक्त किया। सम्मेलन स्थल पर बुधवार की रात को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी किया गया । जिसमें ब्रज की होली का प्रदर्शन किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button