उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

बप्पा हमेशा मेरा ख्याल रखते हैं- रित्विक धनजानी

बहुप्रतीक्षित गणेश चतुर्थी उत्सव शुरु हो चुका है और हर साल की तरह गणेश जी के भक्त उनके आगमन से बेहद खुश और उत्साहित हैं। करिश्माई अभिनेता रित्विक धनजानी भी बाप्पा में अटूट विश्वास रखते हैं और घर पर ही पर्यावरण-अनुकूल गणपति की मूर्तियां खुद बनाते हैं। एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम नई फिल्म ‘लॉस्ट एंड फाउंड इन सिंगापुर’ में मुख्य भूमिका निभा रहे रित्विक ने बाप्पा के साथ अपने ‘कनेक्शन’ के बारे में बताया।

 

बताया कि कैसे उन्होंने अपने जीवन में कभी भी ‘लॉस्ट’ होने की भावना का अनुभव नहीं किया है। रित्विक ने कहा कि ‘‘मैंने वास्तव में कभी भी कुछ नहीं खोया है; मुझे हमेशा मेरी चीजें मिल जाती है। आज मैं जिस मकाम पर हूँ, वह जितना मैंने कभी सोचा था, उससे कहीं बेहतर है। फिलहाल, ऐसा कुछ भी नहीं है, जो मैं अपने जीवन में बदलना चाहूंगा, चाहे वह कोई व्यक्ति हो या कोई अनुभव। और इसी वजह से, मैंने कभी हारा हुआ महसूस नहीं किया। हर किसी की तरह, मैंने भी कठिन समय का सामना किया है, लेकिन मैं इसे एक आशीर्वाद के रूप में भी देखता हूँ। जब समय अच्छा होता है, तो यह एक आशीर्वाद होता है, और जब समय कठिन होता है, तो भी यह एक आशीर्वाद होता है! बाप्पा का हाथ हमेशा मेरे ऊपर है! मैंने हमेशा महसूस किया है कि मुझ पर बाप्पा का आशीर्वाद है और वह हमेशा मेरा ख्याल रखते हैं)। इसलिए, मेरे जीवन में कभी भी कोई लॉस्ट मूमेंट नहीं आया है।’’

एमएक्स प्लेयर का इन-हाउस कंटेंट स्टूडियो, एमएक्स स्टूडियोज और सिंगापुर टूरिजम बोर्ड (एसटीबी) एक साथ लॉस्ट एंड फाउंड इन सिंगापुर लाये है। ये फिल्म शांत स्वभाव का सोलो यात्री (रित्विक धनजानी) और एक साहसिक और दोस्ती की हिमायत करनेवाली लड़की (अपूर्वा अरोड़ा) के सफर का वर्णन करता है। लॉस्ट एंड फाउंड इन सिंगापुर फिल्म एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button