उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

महाप्रबंधक ने उत्‍तर रेलवे की कार्य-प्रगति की समीक्षा की

रेलवे परिसम्पत्तियों के अनुरक्षण पर बल, समय-पालन एवं मालभाड़ा आय पर जोर

लखनऊ : उत्‍तर रेलवे के महाप्रबंधक शोभन चौधुरी ने उत्‍तर रेलवे के विभागाध्‍यक्षों और मंडल रेल प्रबंधकों के साथ उत्‍तर रेलवे की कार्य-प्रगति की समीक्षा की । श्री चौधुरी ने स्‍टेशन अपग्रेडेशन कार्यों की प्रगति पर और अधिक ध्‍यान देने पर जोर दिया ।
महाप्रबंधक ने कहा कि रेलवे के लिए संरक्षा सर्वप्रथम है, इसके लिए ट्रैक, रोलिंग स्‍टॉक, सिग्नेलिंग एवं इलेक्ट्रिक ओवरहैड तारों का रख-रखाव उच्‍च स्‍तर पर किया जा रहा है । उन्होंने विभागों को कर्मचारियों के लिए नियमित रूप से प्रशिक्षण एवं पुनश्चर्य पाठ्यक्रम आयोजित करने की सलाह दी जिससे उन्हें प्रेरित किया जा सके और मानवीय त्रुटि को कम से कम किया जा सके।
उन्होंने सभी मंडलों को सिग्नेलिंग सिस्टम के उचित एवं प्रभावी रख-रखाव के लिए निर्देश दिये । उन्होंने रेल फ्रैक्चर्स पर अपनी चिंता व्यक्त की और निर्देश दिया कि सिग्नल, रेल फ्रैक्चर्स और रेल वेल्ड की निगरानी बड़े पैमाने पर की जाए तथा वहां कोई त्रुटि नहीं छोड़ी जाए।
श्री चौधुरी ने कहा कि जहां जरूरी हो वन विभाग से पेड़ों को काटने के लिए तेजी से अनुमति ली जाए ताकि ये ट्रैकों या ओएचई वायरों में किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न न कर सकें। उन्होंने ट्रैकों पर इलेक्ट्रिकल सुरक्षा के साथ ही रेलगाड़ियों के निर्बाध आवागमन के लिए रिले एवं पैनल रूम सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा। उन्होंने रेल परिचालन में मानव विफलताओं को कम करने पर जोर दिया। उन्होंने विभाग-प्रमुखों तथा मण्‍डल रेल प्रबंधकों को समय-बद्धता और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए माल लदान में तेजी लाने के निर्देश दिए।
फ्रेट बिजनस डेवलपमेंट पर जोर देते हुए, महाप्रबंधक ने फ्रेट बिजनस डेवलपमेंट यूनिटों की आउटरीच का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि बीडीयू को ग्राहकों के बीच सक्रिय रूप से विश्वास, सहयोग एवं भरोसे का वातावरण तैयार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि रेलवे द्वारा की गई पहलों और रियायतों के बारे में ग्राहकों तक जानकारी पहुंचानी चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि खाद्यान्न एवं अन्य वस्तुओं के लदान में हर गुजरते महीने के साथ वृद्धि हुई है।
उत्तर रेलवे अपने ग्राहकों को सुरक्षित, सुविधाजनक एवं प्रभावी सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button