उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

भाजपा युवा मोर्चा द्वारा केजीएमयू ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजित

लखनऊ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 73वें जन्मदिन के अवसर पर भाजपा लखनऊ महानगर द्वारा चलाए जा रहे आयुष्मान भव: पखवाड़ा के अंतर्गत भाजपा युवा मोर्चा लखनऊ महानगर अध्यक्ष मानवेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में युवा मोर्चा द्वारा के०जी०एम०यू० ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में महामंत्री प्रदेश महामंत्री/ अभियान संयोजक सुभाष यदुवंश, अवध क्षेत्र भाजपा अध्यक्ष कमलेश मिश्रा व महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने रक्तदान शिविर में पहुंच कर रक्तदाताओं को प्रोत्साहित किया। इस मौके पर 500 रक्तदाताओं की सूची तैयार की गई जो रक्त कोष में रक्त की कमी होने पर रक्तदान करेंगे।

महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी जी ने कहा रक्तदान महादान है समाज के प्रत्येक वर्ग को जो अपने आप को स्वस्थ महसूस मानता हो उसे तीन माह में रक्तदान करना चाहिए।
रक्तदान सबसे बड़ा दान होता है, इससे उन जरूरतमंद लोगों को लाभ मिलता है जिन्हें इसकी आवश्यकता होती है। रक्तदान से हम जीवन दान का कार्य करते हैं।

 

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि शिविर में कुल 120 कार्यकर्ताओ ने अपना रक्तदान किया । रक्त देने वालों को प्रमाण पत्र देकर धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
केजीएमयू की ब्लू एंड ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग की हेड डॉक्टर तूलिका चंद्र ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने सदैव समाज में संदेश दिया है कि भारतीय जनता पार्टी एक राजनीतिक दल ही नहीं वरन सामाजिक हित के लिए भी हमेशा आगे खड़ी रहने का काम करती है।

शिविर में मुख्य रूप से युवा मोर्चा महामंत्री अमित त्रिपाठी अभिषेक गुप्ता उपाध्यक्ष सौरभ तिवारी वैभव सिंह मंत्री अतुल सिंह आशुतोष तिवारी , वैभव उपाध्याय मंडल अध्यक्ष तुषार मिश्रा मंगल झा कार्य समिति हर्षित दीक्षित आनंद तिवारी एवं अन्य सम्मानित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button