स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत गतिविधियों का सञ्चालन
मंडल के बड़े स्टेशनों पर व्यापक स्तर पर किया गया स्वच्छता का कार्य

लखनऊ : स्वच्छता के राष्ट्रव्यापी अभियान के अनुपालन में भारतीय रेल पर आयोजित “स्वच्छता पखवाड़े” के अंतर्गत उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल द्वारा अपनी सशक्त भूमिका का निर्वहन करते हुए आज दिनांक 18 सितम्बर 23 को लखनऊ एवं वाराणसी सहित मंडल की परिधि में आने वाले समस्त बड़े स्टेशनों जैसे जौनपुर, उन्नाव, सुल्तानपुर, अयोध्या जं., अयोध्या कैंट, बाराबंकी, भदोही, जंघई, प्रतापगढ़, रायबरेली, अकबरपुर, शाहगंज एवं प्रयाग जं. पर साफ़ सफाई का कार्य व्यापक स्तर पर संचालित किया गया.

आज की इस स्वच्छता गतिविधि के तहत स्टेशनों के प्लेटफार्मों, स्टेशन परिसरों, विश्रामालयों, प्रतीक्षालयों, प्रसाधन कक्षों, रेलवे ट्रैक, स्टेशन पर स्थित विभिन्न कार्यालयों, फुट ओवरब्रिज, सब-वे, यात्री सुविधा से जुड़े विभिन्न स्थलों सहित समस्त अन्य स्थानों की स्वच्छता का कार्य व्यापक स्तर पर किया गया I इसके अतिरिक्त सूखे एवं गीले कूड़े को विभक्त करके इसका अलग अलग एकत्रीकरण करने हेतु स्टेशनों पर समुचित संख्या में अलग अलग डस्टबिनों की उपलब्धता तथा कूड़े को यथासमय निस्तारित करने का कार्य भी किया गया I आज के इस दिवस विशेष पर स्टेशनों पर स्वच्छता कार्य को सही रूप से सम्पादित करने हेतु आवश्यक स्वच्छता संयंत्रों तथा मशीनों की उपलब्धता , स्वच्छता कार्य के सही ढंग से निपटान करने हेतु आवश्यक सामग्री एवं स्टेशनों पर शुद्ध जल संचयन तथा दूषित जल निकासी इत्यादि व्यवस्थाओं को भी परखा गया.

इस स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत स्वच्छता संबंधी गतिविधियों को क्रमबद्ध रूप से अमल में लाते हुए इस अभियान को संचालित किया जा रहा है I आज की स्वच्छता संबंधी इन गतिविधियों के क्रियान्वयन के साथ ही उक्त स्टेशनों पर विभिन्न गाड़ियों से आने-जाने वाले यात्रियों सहित आमजन के साथ संवाद करते हुए सभी को स्वच्छता अभियान से अवगत कराते हुए उनके बीच स्वच्छता के संदेश का प्रचार -प्रसार करते हुए सभी को स्वच्छता को अपने जीवन में अपनाने की आवश्यकता एवं अनिवार्यता हेतु प्रेरित किया गया I




