उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेशव्यापी संघर्ष के तीसरे चरण में धरना 21 सितम्बर को : डॉ. आर.पी. मिश्र

लखनऊ : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेशव्यापी संघर्ष के तीसरे चरण में  21 सितम्बर, 2023 को संयुक्त शिक्षा निदेशक, लखनऊ मण्डल के कार्यालय पर मध्यान्ह 12.00 बजे से धरना होगा जिसमें लखनऊ, हरदोई, रायबेरली, सीतापुर, लखीमपुर एवं उन्नाव जनपद के शिक्षकों के अलावा उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक के अध्यक्ष सुरेश कुमार त्रिपाठी, पूर्व एम0एल0सी, ध्रुव कुमार त्रिपाठी एम0एल0सी0 नेता शिक्षक दल विशेष रूप से उपस्थित रहेगे। धरने के समापन अवसर पर सायं 03 बजे संयुक्त शिक्षा निदेशक के माध्यम से पुरानी पेंशन बहाली सहित 18 सूत्रीय ज्ञापन मुख्यमंत्री को प्रेषित किया जायेगा।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक षिक्षक संघ के प्रादेशिक उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता डा0 आर0पी0 मिश्र ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के गठन के बाद शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की शिक्षकों की सेवा सुरक्षा सम्बन्धी धारा 21, प्रधानाचार्यो की तदर्थ पदोन्नति सम्बन्धी धारा 18 और शिक्षकों की पदोन्नति सम्बन्धी धारा 12 समाप्त हो गई है जिससे प्रदेश के शिक्षकों में आक्रोष व्याप्त है।
डा0 मिश्र ने कहा कि राष्ट्र निर्माता का दायित्व निर्वहन करने वाला षिक्षक समुदाय विषम परिस्थितियों में भी निर्धारित सीमा से आगे बढ़कर अपने दायित्वों का निर्वहन करता रहा है। ऐसी स्थिति में सहायता प्राप्त माध्यमिक शिक्षकों की मांगो एवं समस्याओं के निराकरण पर सरकार की दृष्टि न जाना शिक्षक समुदाय को आक्रोषित कर रही है।
जिलाध्यक्ष अनिल शर्मा एवं जिलामंत्री महेश चन्द्र ने बताया कि मण्डलीय धरने के पूर्व संघर्ष के पहले चरण में  15 जुलाई, 2023 को धरना देकर जिला विद्यालय निरीक्षक के माध्यम से  मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया गया। संघर्ष के दूसरे चरण में 09 अगस्त, 2023 को प्रदेश के सभी जनपदों में मोटर साइकिल रैली के बाद जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया जा चुका है।

शिक्षक नेताओं ने बताया कि संघर्ष के तीसरे चरण में प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दिनांक 21 सितम्बर, 2023 को संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय में आयोजित धरने के पश्चात  मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा।
समीक्षा बैठक मे प्रमुख रूप से प्रादेशिक उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता डा0 आर0पी0 मिश्र, प्रदेशीय मंत्री डा0 आर0के0 त्रिवेदी, जिलाध्यक्ष अनिल शर्मा, राज्य कार्यकारिणी सदस्य डा0 मीता श्रीवास्तव, जिलामंत्री महेश चन्द्र, कोषाध्यक्ष विश्वजीत सिंह, आय – व्यय निरीक्षक आलोक पाठक, संघर्ष समिति के संयोजक इनायत उल्लाह खां, राज्य परिषद सदस्य अनुराग मिश्र, डा0 पी0के0 पन्त, सुमन लता, मंजू चौधरी, डा0 एस0के0 माणि शुक्ल, आर0पी0 सिंह, डा0 अनिल तिवारी, सत्यपाल सिंह, प्रीति गौतम, आर0आर0 गौतम, सुमित अजय दास, स्वपनिल वाटसन, रजनेश कुमार शुक्ल, दिलीप कुमार आदि ने सम्बोधित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button