उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ
भारतीय रेलवे चिकित्सा सेवा संगठन द्वारा चिकित्सा से जुड़े विषयों पर 16 से 17 सितम्बर तक “मल्टीस्पेशलिटी कांफ्रेंस” आयोजित

नई दिल्ली : भारतीय रेलवे चिकित्सा सेवा संगठन ने नई दिल्ली स्थित ऑफिसर क्लब, स्टेट एंट्री रोड में चिकित्सा से जुड़े विषयों पर 16.9.2023 से 17.9.2023 तक दो दिवसीय “मल्टीस्पेशलिटी कांफ्रेंस” का आयोजन किया। कांफ्रेंस का शुभारंभ डॉ. सुगंधा राहा,महानिदेशक/रेलवे स्वास्थ्य सेवा तथा शोभन चौधुरी, महाप्रबंधक/उत्तर रेलवे ने किया।

इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।. इस दो दिवसीय कॉन्फ्रेंस में 200 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया तथा इस दौरान 28 लेक्चर दिये गये l चिकित्सा सेवा क्षेत्र में किये जा रहे विभिन्न नवीनतम कार्यों /पहलुओं पर इसमें प्रकाश डाल उनकी मह्त्वता को उल्लिखित किया गया l



