उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिला पत्रकार एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल

एसोसिशन ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को "मेरी माटी मेरा देश" का स्मृति चिन्ह किया भेंट

लखनऊ। देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के लखनऊ आगमन पर उत्तर प्रदेश ज़िला मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने उनसे मुलाकात की।इस शिष्टाचार भेंट के दौरान रक्षा मंत्री से पत्रकार हितों को लेकर अहम चर्चा हुई।

इस अवसर पर पत्रकार एसोसिएशन ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को नवंबर माह में आयोजित पत्रकारों के विशाल महासम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में आने का निमंत्रण दिया।उन्होंने गंभीरता पूर्वक प्रतिनिधि मंडल की बातें सुनी।
इस मुलाकात के दौरान एसोसिएशन के चेयरमैन अजीज सिद्दीकी, महामंत्री अब्दुल वहीद, सचिव जुबैर अहमद, वरिष्ठ पत्रकार सुल्तान शाकिर हाशमी, परवेज अख्तर, फोटोजर्नलिस्ट आरिफ़ मुकीम ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को “मेरी माटी मेरा देश” का स्मृति चिन्ह भेंट किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button