उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

कुसम्ही-डोमिनगढ़ के मध्य तीसरी नई लाइन के निर्माण कार्यों तथा नॉन इंटरलॉकिंग कार्य की समीक्षा की

लखनऊ । पूर्वाेत्तर-रेलवे लखनऊ मंडल के गोरखपुर कैंट रेलवे स्टेशन पर मंडल रेल प्रबंधक आदित्य कुमार ने मुख्य परियोजना प्रबन्ध/गति शक्ति  राघवेन्द्र कुमार एवं शाखा अधिकारियों के साथ स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के उन्नयन हेतु चल रही विकास परियोजनाओं के साथ कुसम्ही-डोमिनगढ़ के मध्य तीसरी नई लाइन के निर्माण कार्यों तथा नॉन इंटरलॉकिंग कार्य की समीक्षा की।

मंडल रेल प्रबंधक में निरीक्षण के दौरान नवीन स्टेशन भवन, प्लेटफार्म, ओवर ब्रिज, सर्कुलेटिंग एरिया, स्टेशन अधीक्षक कार्यालय का निरीक्षण किया। मंडल रेल प्रबंधक ने उपस्थित अधिकारियों को गोरखपुर कैन्ट रेलवे स्टेशन को टर्मिनल स्टेशन के रूप में विकसित किये जाने के कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया।


इस अवसर पर वरिष्ठ मण्डल परिचालन प्रबन्धक, वरिष्ठ मण्डल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर, वरिष्ठ मण्डल इंजीनियर/प्रथम, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर/टीआरडी, स्टेशन डायरेक्टर/गोरखपुर एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button