उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

भारत स्काउट और गाइड, जनपद लखनऊ के तत्वावधान में बिगनर्स कोर्स का आयोजन

लखनऊ : उ.प्र. भारत स्काउट और गाइड, जनपद लखनऊ के तत्वावधन में लखनऊ पब्लिक कालेज, ए ब्लाक, राजाजीपुरम, लखनऊ में बिगनर्स कोर्स का आयोजन किया गया। बिगनर्स कोर्स में विभिन्न विद्यालयों के लगभग 150 प्रधानाचार्य/प्रधानाचार्यो/शिक्षक/शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया। बिगनर्स कोर्स का उदघाटन उ0प्र0 भारत स्काउट और गाइड के प्रदेशीय उपाध्यक्ष डा0 आर0पी0 मिश्र ने किया।


प्रदेशीय उपाध्यक्ष डा. आर.पी. मिश्र ने बी0एस0जी0 ज्ञान प्रतियोगिता में पुरस्कृत सभी कब/बुलबुल/स्काउट/गाइड/रोवर/रेंजर को बधाई दी तथा सभी प्रधानाचार्यो से अनुरोध किया कि अपने विद्यालय में स्काउट गाइड गतिविधियों का अनिवार्य रूप से संचालन सुनिश्चित करें और स्काउट गाइड की टीम को दिसम्बर माह के प्रथम सप्ताह में आयोजित होने वाली जनपदीय रैली में प्रतिभाग अवश्य करायेे। उनसे यह भी अनुरोध किया कि अपने विद्यालयों के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को अक्टूबर माह में प्रस्तावित बेसिक एवं एंडवास कोर्स में प्रशिक्षण अवश्य दिलाये।

जिला सचिव अनिल शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर उ0प्र0 भारत स्काउट और गाइड जनपद लखनऊ द्वारा अप्रैल, 2023 में आयोजित बी0एस0जी0 ज्ञान प्रतियोगिता मे कब/बुलबुल/स्काउट/गाइड/रोवर/रेंजर वर्ग में प्रथम/द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले 27 प्रतिभागियों तथा राज्य स्तरीय बी0एस0जी0 ज्ञान प्रतियोगिता में गाइड वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली नवयुग कन्या इण्टर कालेज की छात्रा कु0 गुंजन को उ0प्र0 भारत स्काउट और गाइड केे प्रदेशीय उपाध्यक्ष डा0 आर0पी0 मिश्र, लखनऊ पब्लिक कालेज के प्रबन्ध निदेशक श्री सुशील सिंह व जिला मुख्यायुक्त डा0 जे0पी0 मिश्र, विद्यालय प्रधानाचार्या श्रीमती भारती गोेसाई द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित भी किया गया।
बिगनर्स कोर्स का संचालन डी0ओ0सी गाइड मधु हंसपाल ने किया तथा ट्रेनिंग काउन्सलर सुबोध कुमार व रीता मौर्या जिला प्रशिक्षण आयुक्त (गाइड) ने प्रशिक्षण प्रदान किया।
जिला मुख्यायुक्त डा0 जे0पी0 मिश्र ने प्रतिभाग कर रहे प्रधानाचार्यो ंको स्काउट गाइड के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए स्काउट गाइड की नियम व प्रतिज्ञा आत्मसाध करने पर बल दिया।
*जिला सचिव अनिल शर्मा ने शैक्षिक सत्र 2023-24 में अधिक से अधिक संख्या में दल पंजीकरण कराने पर बल दिया।
*कार्यक्रम के समापन अवसर पर पायनियर इण्टर कालेज की प्रधानाचार्या एवं उपाध्यक्षा शर्मिला सिंह ने शिविर में सम्मिलित सभी प्रतिभागियों व अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर उ0प्र0 भारत स्काउट और गाइड के प्रादेशिक उपाध्यक्ष डा0 आर0पी0 मिश्र, जिला मुख्यायुुक्त डा0 जे0पी0 मिश्र, पायनियर माण्टेसरी इण्टर कालेज की प्रधानाचार्या एवं उपाध्यक्षा शर्मिला सिंह, संयुक्त सचिव डा0 मीता श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष विश्वजीत सिंह, डी0ओ0सी0 (गाइड) मधु पाण्डेय, डी0ओ0सी0 (स्काउट) डा0 महेन्द्र कुमार तिवारी, जिला प्रशिक्षण कमिश्नर (गाइड) रीता मौर्या सहायक लीडर टेªनर श्री सुबोध कुमार व जिला संस्था के अन्य पदाधिकारीयों के विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक सुशील सिंह एवं विद्यालय की प्रधानाचार्या भारती गोेसाई भी उपस्थिति रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button