उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

द एमएसजी फाउंडेशन ने मनाया रक्षा बंधन का पर्व

लखनऊ। द मदद सहयोग गाइडेंस फाउंडेशन (द एमएसजी फाउंडेशन) द्वारा नियर डीआरवी इण्टर कॉलेज बादशाहनगर, लखनऊ से गरीब व असहाय बच्चों के साथ एमएसजी फाउंडेशन की टीम शालीमार गेटवे मॉल पहुंची।

शालीमार गेटवे मॉल पहुंचकर एमएसजी फाउंडेशन की टीम और मौजूद लोगों ने गरीब व असहाय बच्चों के साथ भोजन किया और मनोरंजन कर लुत्फ़ उठाया।
वही बहनों ने अपने भाइयों को राखी बांधी और वहां पर मौजूद मुख्य अतिथि ने बच्चों को जागरूक किया और बहन भाई की मोहब्बत के बारे में बताया की किस तरह भाइयों को बहन का ख्याल रखना चाहिए।
वहीं इस मौक़े पर कला कृति बाजार आर्ट एंड हैंडीक्राफ्ट एक्जिबिशिन द्वारा द एम एस जी फाउंडेशन को सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि निधि त्रिपाठी (एच ओ डी, एडमिशन एंड मार्केटिंग, नलापड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन ऑफ बंगलौर), अतिथि शमसुल हसन, फैसल अज़ीम, तरन्नुम हसन, नूपुर मौजूद रही।
इस मौके पर फाउंडेशन की तरफ से फाउंडर मोहम्मद सादिक़, शशि शेखर सिंह, हुर अब्बास नक़वी, साहिल मिर्ज़ा, मिज़ना ज़हरा, हैदर रिज़वी साक्षी चंद्र प्रख़ार श्रीवास्तव और समाज के प्रतिष्ठित लोग मौजूद रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button