उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

पूर्व सांसद एवं मंडल आयोग के अध्यक्ष वी पी मंडल जी की जयंती जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश कार्यालय में मनाई गई

लखनऊ : बिहार सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व सांसद एवं मंडल आयोग के अध्यक्ष वी पी मंडल जी की जयंती जनता दल यूनाइटेड उत्तर प्रदेश के प्रदेश कार्यालय में मनाई गई। सर्वप्रथम वीं पी मंडल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित किया गया तत्पश्चात उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश संयोजक माननीय सत्येन्द्र पटेल जी ने कहा कि सामाजिक न्याय की लड़ाई में वीं पी मंडल जी का बहुत बड़ा योगदान है। मंडल आयोग के अध्यक्ष होने के नाते उन्होंने गहनतापूर्वक सामाजिक अध्ययन करने के पश्चात् जो रिपोर्ट तैयार किए उसको लागू करने से समाज के बहुत बड़े वर्ग को समाज के मुख्य धारा में आने का मार्ग प्रशस्त हुआ। उन्होंने आगे कहा कि हमारी पार्टी के सर्वमान्य नेता एवं बिहार सरकार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार जी सामाजिक न्याय के तहत ही देश में जातिगत गणना कराने पर बल देते हुए तमाम रूकावट के बावजूद बिहार में जातिगत गणना का काम शुरू करवा दिए हैं और जातिगत गणना ही आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में मुख्य मुद्दा बनने जा रहा है। कार्यक्रम को पार्टी के प्रदेश महासचिव संगठन नाहीद अकील, दलित प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष आर डी कुरील, प्रदेश महासचिव कार्यपालक सुभाष पाठक, मुख्य प्रवक्ता दिवाकर सिंह, प्रदेश महासचिव बिधि प्रकोष्ठ वी पी राना , बरिष्ठ नेता मुंशी इंद्र प्रकाश बौद्ध, बरिष्ठ नेता मनोज सचान ने संबोधित किया।बरिष्ठ नेता डॉ जितेन्द्र सिंह, कार्यालय प्रभारी ओम प्रकाश वर्मा,राम प्रकाश पाल, अर्पित पटेल, सुशील पटेल, फूल चन्द्र आर्या सहित सैंकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button