उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश कार्यालय पर आयोजित बैठक में संगठनात्मक चर्चा

लखनऊ । राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश कार्यालय पर कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मनजीत सिंह तथा प्रदेश संगठन महासचिव अजीत राठी ने संगठनात्मक चर्चा की। जिसमें राष्ट्रीय लोकदल के संगठन को वृहद एवं मजबूत बनाने तथा राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयन्त सिंह के हाथोें को मजबूत करने के उद्देश्य से क्षेत्रीय कमेंटियों तथा जिला कमेटियों के गठन सम्बन्धी कार्ययोजना बनाई गयी।
कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मनजीत सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल के संगठन विस्तार के लिए जिलाध्यक्षों और क्षेत्रीय अध्यक्षों को अपना योगदान सुनिश्चित करना होगा। पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन जन तक पहुंचाने के लिए संगठन की अहम भूमिका होती है। क्षेत्रीय स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को युद्धस्तर पर जुटना होगा क्योंकि सांप्रदायिक शक्तियां प्रदेश का ताना बाना बिगाड़ना चाहती है लेकिन राष्ट्रीय के कार्यकर्ता उनके इस मंसूबे को कामयाब नहीं होने देंगे।
संगठन महासचिव अजित राठी ने कहा कि संगठन पर बड़े पैमाने पर ले जाने के लिए हम सभी को कमर कसकर तैयार रहना चाहिए क्योंकि जनविरोधी ताकते प्रदेश का माहौल खराब करने पर अमादा हैं। लेकिन राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ता संगठन ढांचा तैयार कर रहे हैं जिससे जनविरोधी तथा किसान विरोधी ताकतों को सबक सिखाया जायेगा। जिसके लिए राष्ट्रीय लोकदल के संगठन को धार देनी होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button