उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

राष्ट्रप्रेम की अटूट कहानी है काकोरी ट्रैन एक्शन : पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया

लखनऊ : काकोरी ट्रैन एक्शन दिवस के मौके पर पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया ने लखनऊ के ऐतिहासिक झण्डे वाले पार्क में ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए नमन किया।

इस मौके पर पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया ने झंडेवाला वाले पार्क में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम से वृक्ष लगाकर वृक्षारोपण भी किया, पूर्व महापौर में बताया कि इससे हमारे आने वाले युवाओं को भारत को सुरक्षित रखने हेतु प्रेरणा प्राप्त होंगी एवं वह राष्ट्रहित में कार्य करेंगे।

इस मौके पर पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया ने काकोरी ट्रैन एक्शन दिवस पर प्रकाश डालते हुए कहा कि काकोरी ट्रैन एक्शन राष्ट्रप्रेम की अटूट कहानी है। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के क्रांतिकारियों द्वारा काकोरी ट्रैन एक्शन (काकोरी कांड) ने अंग्रेज सरकार की चूले हिला दी थी। क्रांतिवीरों ने ब्रिटिश राज के खिलाफ युद्ध में हथियार खरीदने के लिए भारत से लुटे हुए खजाने को, जो अंग्रेज एक ट्रेन से ले जा रहे थे उसे लूट लिया था। जिससे स्वतंत्रता संग्राम में प्रयोग करना था। शाहजहांपुर में क्रांतिवीर राम प्रसाद बिस्मिल ने एक बैठक में क्रांतिकारियों द्वारा चलाए जा रहे स्वतंत्रता आंदोलन को रफ्तार देने के लिए धन की तत्काल व्यवस्था की आवश्यकता के बारे में ब्रिटिश द्वारा भारतीयों से लूटे हुए ब्रिटिश सरकार के खजाने को लूटने की योजना बनाई थी। क्रांत‍िकार‍ियों में शाहजहांपुर से बिस्मिल, अशफाक उल्ला खान, मुरारी शर्मा और बनवारी लाल, राजेंद्र लाहिडी, शचींद्रनाथ बख्शी और केशव चक्रवर्ती, औरैया से चंद्रशेखर आजाद और मनमथनाथ गुप्ता और मुकुंदी लाल थे। 9 अगस्त 1925 को लखनऊ जिले के काकोरी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से अंजाम दिया गया, क्रांतिकारियों के मकसद इस लूट से एकत्र पैसों से हथियार खरीदने का था। जिससे कि अंग्रेजों के खिलाफ भारत की जंग में उनका इस्तेमाल किया जाए।इस घटना को काकारी कांड का नाम द‍िया गया।

पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया ने आगे कहा कि मैं धन्यवाद दूंगी हमारे यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ को जिन्होने इस घटना में प्रयुक्त “काण्ड” शब्द को हटा दिया क्योंकि काण्ड शब्द क्रांतिवीरों का अपमान करती थी। “कांड” शब्द स्वतंंत्रता संग्राम के लिए हुई इस घटना में अपमान की भावना को दिखाता है। माननीय मुख्यमंत्री जी ने इसका नाम काकोरी ट्रैन एक्शन करके इतिहासकारो की एक बड़ी गलती को सुधारा है।

पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया ने कहा कि मैं काकोरी एक्शन दिवस पर सभी वीर बलिदानियों को नमन करती हूँ। और आशा करती हूँ हमारी आने वाली पीढ़ी बलिदानियों के जीवन से प्रेरणा प्राप्त करके उनके दिखाए मार्ग को अपनाएगी।

इस मौके पर पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया के साथ पूर्व नेता विधान परिषद विन्ध्यवासिनी कुमार, इस अवसर पर विन्ध्यवासिनी कुमार, अनुसूचित आयोग के सदस्य रमेश तूफानी, लोक भारती के संगठन मंत्री ब्रिजेन्द्र जी, नगर निगम के उपाध्यक्ष गिरीश गुप्ता, पार्षद दल नेता सुशील तिवारी पम्मी, पार्षद राजीव बाजपेयी, किशन कुमार लोधी , अधिवक्ता नितीश श्रीवास्तव, देवेश कुमार, विश्वेष कुमार, गणेश राय, ज्ञान श्रीवास्तव, अमित दिवेदी, अखिलेश श्रीवास्तव, शैलू सोनकर, विवेक सहित उपस्थित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button