उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

अनिता व कीर्ति को सृजन सम्मान के साथ पुस्तक लोकार्पण

लखनऊ : यू पी प्रेस क्लब व उ प्र साहित्य सभा द्वारा डॉ कीर्ति अवस्थी की पुस्तक ‘मैं ज़िन्दगी हूँ’ के लोकार्पण के साथ साथ 137 वाँ सृजन सम्मान अनिता सिन्हा व युवा सम्मान स्वयं कीर्ति अवस्थी को सर्वेश अस्थाना, यू पी यूनियन के अध्यक्ष हसीब शिद्दीकी व नरेंद्र भूषण ने शाल प्रतीक चिन्ह से किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में स्वामी रामशंकर उपस्थित थे।

लोकार्पित पुस्तक पर नरेंद्र भूषण व अमित अवस्थी ने अपने विचार प्रकट किए।
डॉ अमित अवस्थी के संयोजन व संचालन में
हुए इस समारोह की अध्यक्षता नरेंद्र भूषण ने व वाणी वंदना प्रसिद्ध राघव अवस्थी ने की।
काव्य समारोह में डॉ सुभाष रसिया, योगी योगेश शुक्ल, वर्षा श्रीवास्तव, निशा नवल, अलका गुप्ता, केवल प्रसाद सत्यम, डॉ सीमा श्रीवास्तव, रेनु द्विवेदी, प्रतिभा श्रीवास्तव, सरोज बाला सोनी, प्रतिभा गुप्ता, शीला वर्मा, मधु दीक्षित, भारती पायल, विनीता मिश्रा, बबली, उमा लखनवी, गायत्री जोशी, श्रीपति रस्तोगी, अरविंद झा, सुभाष गुरुदेव, श्रीपति रस्तोगी, सच्चिदानन्द शलभ, राजीव वर्मा वत्सल आदि ने काव्यपाठ किया। धन्यवाद ज्ञापन सर्वेश अस्थाना ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button