उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

अंतरराष्ट्रीय गौरव सम्मान” से सम्मानित होंगी डॉ. स्नेहल पिंटो

आगामी 26 अगस्त 2023 को हिंदी अकादमी, मुंबई द्वारा आयोजित पांचवें मातृभूमि भूषण सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन मुंबई महानगर में स्थित मुंबई प्रेस क्लब में होगा। इस कार्यक्रम में रयान इंटरनेशनल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की निदेशक डॉ. स्नेहल पिंटो को उनके द्वारा राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा व साहित्य के क्षेत्र में किए गए सराहनीय कार्यों के लिए “अंतरराष्ट्रीय गौरव सम्मान” प्रदान किया जाएगा। वर्तमान में डॉ. स्नेहल पिंटो रयान ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संचालित 150 विद्यालयों की निदेशक हैं। इसके साथ ही साथ डॉ. स्नेहल पिंटो विगत कई वर्षों से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रही हैं।

उन्हें यह सम्मान वरिष्ठ साहित्यकार आबिद सुरती, सुप्रसिद्ध हिंदी फिल्म अभिनेता यशपाल शर्मा, दैनिक समाचार-पत्र “प्रवासी संदेश” के संपादक राजेश उपाध्याय के कर-कमलों द्वारा संस्था के अध्यक्ष डॉ. प्रमोद पांडेय तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में प्रदान किया जाएगा।
कार्यक्रम के संदर्भ में अधिक जानकारी देते हुए संस्था के अध्यक्ष डॉ. प्रमोद पांडेय ने बताया कि इस समारोह में देश के विभिन्न राज्यों से सुप्रसिद्ध साहित्यकार, समाजसेवी, शिक्षाविद, अभिनेता, अभिनेत्री तथा हिंदी सेवी शामिल होंगे।
वरिष्ठ साहित्यकार आबिद सुरती तथा हिंदी फिल्म अभिनेता यशपाल शर्मा ने डॉ. स्नेहल पिंटो को अपनी शुभकामनाएं प्रदान करते हुए भारत देश के विभिन्न राज्यों से राष्ट्रीय सम्मान हेतु चयनित सभी सम्मानित विभूतियों को बधाई दी।
दिल्ली की वरिष्ठ संपादक विनीता रानी ने कार्यक्रम के सफल आयोजन तथा सम्मानित विद्वज्जनों को बधाई देते हुए कहा कि- लोगों को आपस में जोड़कर हिंदी का प्रचार-प्रसार करने का यह एक सराहनीय कदम है। आज ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन की आवश्यकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button