रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयन्त सिंह के निर्देश पर 6 अगस्त क ट्विटर पर अभियान चलाया जाएगा : मनजीत सिंह

लखनऊ । राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मनजीत सिंह बताया कि मणिपुर की बहनों के इंसाफ के लिए तथा मणिपुर में शांति स्थापित करने के लिए राष्ट्रीय लोकदल द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम मंे राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयन्त सिंह के निर्देश पर 6 अगस्त को प्रातः 11बजे ट्विटर पर अभियान चलाया जाएगा जिसमें “मणिपुर की बेटियों को इंसाफ दो” इस हैशटैग से सभी से अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करने तथा समर्थन देने की अपील गयी है।
सिंह ने बताया कि इसके पूर्व 27 जुलाई को प्रदेश के सभी जनपदों में मणिपुर नरसंहार को लेकर राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन प्रेषित किया जा चुका है। उसके बाद 30 जुलाई को हिंसा में मारे गये लोगों को श्रद्धांजलि देने तथा मणिपुर में शान्ति व अमन चैन कायम करने हेतु कैंडल मार्च निकाला गया और 6 अगस्त को मणिपुर की बहनों के इंसाफ के लिए हैशटैग चलाया जायेगा। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वयं भी मणिपुर को दौरा कर वहां के राज्यपाल जी से भेंट कर चुके हैं और हिंसा पर रोक लगाने तथा न्याय की मांग कर चुके हैं।
राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मनजीत सिंह ने कहा कि जब तक मणिपुर हिंसा की शिकार हुई बेटियों को न्याय नहीं मिल जाता तब तक राष्ट्रीय लोकदल शांत बैठने वाला नहीं है। राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयन्त सिंह सड़क से लेकर सदन तक न्याय की मांग कर रहे हैं।



