उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ
18 अगस्त तक लोक गायन व लोकनृत्य कार्यशाला

- लखनऊ :उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी व आर्य कन्या इंटर कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में लुप्त हो रहे लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में 4 अगस्त से 18 अगस्त तक दोपहर 11 बजे से 1 बजे तक लोक गायन व लोकनृत्य कार्यशाला यश भारती सम्मानित वरिष्ठ लोक गायिका सुश्री ऋचाजोशी तथा उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी सम्मानित लोकनृत्य विशेषज्ञ मुनालश्री विक्रम बिष्ट के निर्देशन व संयोजन में की जा रही है उद्घाटन अवसर पर प्रधानाचार्य डॉक्टर ममता किरण राव ने कहा इस तरीके के आयोजन लगभग सभी स्कूल कॉलेजों में होने चाहिए ताकि हमारे आने वाली पीढ़ी को अपने संस्कृति का ज्ञान हो सके 15 दिवसीय कार्यशाला को विद्यालय की तरफ से सुश्री अपर्णा शर्मा तिवारी सहयोग कर रही हैं मुनालश्री विक्रम बिष्ट पारंपरिक लोक नृत्य की बारीकियां को बता रहे हैं जिसमें उत्तर प्रदेश उत्तराखंड के लोक नृत्य सिखाए जाएंगे जिसमें प्रमुख रुप से गढ़वाल, अवध, बुंदेली, ब्रज, भोजपुरी, उत्तराखंड के पारंपरिक लोक नृत्य होंगे कार्यशाला में सभी आयु वर्ग के प्रतिभागी भाग ले रहे हैं उन्हें लोक नृत्य की भौगोलिक स्थिति परिधान वेशभूषा पथ संचालन रूप सज्जा व गायन के विषय में विस्तृत जानकारी दी जा रही है यश भारती वरिष्ठ लोक गायिका सुश्री ऋचा जोशी द्वारा पारंपरिक लोकगीत के साथ संस्कार गीतों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है लगभग कार्यशाला में 50 प्रतिभागी भाग लेंगे सभी को प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा