जनता दल यू उत्तर प्रदेश के संयोजक सत्येंद्र सिंह पटेल ने पटना उच्च न्यायालय द्वारा जातिय जनगणना कराए जाने के फैसले का स्वागत किया

लखनऊ : जनता दल यू उत्तर प्रदेश के संयोजक सत्येंद्र सिंह पटेल ने पटना उच्च न्यायालय द्वारा जातिय जनगणना कराए जाने के फैसले का स्वागत किया है.
उन्होंने बताया कि यह भारतीय राजनीति के लिए जातिय जनगणना मील का पत्थर साबित होगा | बिहार में जातिय जनगणना से आगामी विकास की योजनाओं को बनाने में सहूलियत होगी जातिय जनगणना के पक्ष मे फैसले से विपक्षी दलों में मायूसी है| नीतीश कुमार ने देश में जातीय जनगणना कराने के लिए प्रधानमंत्री से पूर्व में अनुरोध कर चुके हैं | पटना उच्च न्यायालय के फैसले से नीतीश कुमार की मांग को बल मिला है |आगामी लोकसभा चुनाव के लिए यह बहुत बड़ा मुद्दा होगा |
सत्येंद्र पटेल ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से मांग की है कि उत्तर प्रदेश में भी जातीय जनगणना हो जिससे पिछड़ा, दलितों अक्लिय्तों , अति पिछड़ा ,अति दलित मुख्यधारा में लाया जा सके |



