उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

जिलाधिकारी केे माध्यम से मुख्यमंत्री को 16 सूत्रीय ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा

लखनऊ : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेशीय पदाधिकारियों एवं अपर पार्लियामेंट्री बोर्ड/संरक्षक मण्डल की बैठक आज सेन्टीनियल इण्टर कालेज, लखनऊ में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष सुरेश कुमार त्रिपाठी, पूर्व एमएलसी ने की तथा संचालन महामंत्री नरेन्द्र कुमार वर्मा ने किया।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेशीय उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता डा. आर.पी. मिश्र ने बताया कि 09 अगस्त, (क्रान्ति दिवस) के अवसर पर प्रदेश के सभी जनपद मुख्यालयों में जिलाधिकारी कार्यालय तक मोटर साइकिल रैली निकाले जाने की समीक्षा की गई. रैली के समापन पर जिलाधिकारी केे माध्यम से मुख्यमंत्री को 16 सूत्रीय ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा।
डा. मिश्र ने बताया कि ज्ञापन की प्रमुख मांगों में पुरानी पेंशन की बहाली, वित्तविहीन शिक्षकों को समान कार्य के लिए समान वेतन तथा सेवा शर्ते, शिक्षकों को निःशुल्क चिकित्सा सुविधा, वंचित तदर्थ शिक्षकों का विनियमितीकरण एवं बकाया वेतन भुगतान आदि सम्मिलित हैं।
डा. मिश्र ने बताया कि बैठक में 11 सितम्बर से 18 सितम्बर के बीच प्रदेश के मण्डलों में धरना होगा और धरना के पश्चात सयुक्त शिक्षा निदेशक के माध्यम से मा0 मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा। इसी के साथ बैठक में प्रदेश स्तरीय संघर्ष कार्यक्रम की रूपरेखा निर्धारित करने के लिए दिनांक 27 अगस्त, 2023 को लखनऊ में राज्य परिषद की बैठक आयोजित किए जाने का भी निर्णय लिया गया।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व एम.एल.सी. सुरेश कुमार त्रिपाठी के अलावा नेता शिक्षक दल ध्रुव कुमार त्रिपाठी, एम0एल0सी0, अपर पार्लियामेंट्री बोर्ड के वरिष्ठ सदस्य जगवीर किशोर जैन, पूर्व एम0एल0सी, हेम सिंह पुण्डीर, पूर्व एम0एल0सी, इन्द्रासन सिंह, रामेश्वर उपाध्याय, प्रादेशिक उपाध्यक्ष डा0 प्रमोद कुमार मिश्र, प्रादेशिक उपाध्याक्ष एवं प्रवक्ता डा0 आर0पी0 मिश्र, हेमराज सिंह गौर, रेखा शर्मा, महामंत्री नरेन्द्र कुमार वर्मा, कोषाध्यक्ष मुकेश शर्मा, ठाकुर प्रसाद यादव, श्री कृष्ण यादव, शिव कुमार यादव, आय-व्यय निरीक्षक मुन्नू यादव सहित लखनऊ से प्रदेशीय पदाधिकारियों के साथ ही प्रदेशीय मंत्री डा0 आर0के0 त्रिवेदी, सदस्य राज्य कार्यकारिणी डा0 मीता श्रीवास्तव, जिलामंत्री महेश चन्द्र, कोषाध्यक्ष विश्वजीत सिंह प्रमुख रूप से सम्मिलित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button