उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

महिलाओं ने मनाया सावन उत्सव

लखनऊ : भारत की सभ्यता और संस्कारों को आगे बढ़ाने वाला सावन निश्चित रूप से भारतीय संस्कृति में बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान रखता है। लखनऊ के फोर सीजन बैंक्विट हॉल सरोजनी नगर महिलाओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर सावन उत्सव मनाया आयोजन शिक्षक एवं समाजसेवी रीना त्रिपाठी और उनकी टीम ने किया । कार्यक्रम का उद्देश्य बताते हुए गीता वर्मा ने कहा कि सावन में महिलाए लाल रंग छोड़कर सुहाग के रूप में हरा रंग ग्रहण करती हैं प्रकृति की चारों तरफ पूजा होती है और प्रकृति के इसी मान सम्मान को सेलिब्रेट करने के लिए हम मना रहे हैं
कार्यक्रम में मेहंदी प्रतियोगिता लोक संगीत का गायन और लोक नृत्य का प्रदर्शन किया गया और इन सभी प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने में उत्कृष्ट प्रतिभागियों को कार्यक्रम के जज मलिहाबाद की विधायक माननीय जयदेवी कौशल समाजसेवी एवं ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष शाइस्ता अम्बर, कृष्णा गर्ल्स डिग्री कॉलेज की प्रधानाचार्य सारिका दुबे ,समाजसेवी नीता खन्ना के द्वारा पुरस्कृत किया गया।
रीना त्रिपाठी ने बताया कि महिलाओं का जो कि विभिन्न वर्गों और कार्य प्रणालियों से आती हैं, कभी मां कभी बहन कभी बेटी कभी सास विभिन्न किरदारों को निभाते हुए प्रकृति को साक्षात प्रतिबिंब करती। सावन उत्सव के इस अवसर पर सभी महिलाओं ने मिलकर प्रकृति के इस शानदार रंग का उत्सव के रूप में आगाज करें। कार्यक्रम में उपस्थित सास बहू की जोड़ियों को पुरस्कृत भी किया गया क्योंकि कहीं ना कहीं यह जोड़ियां संयुक्त परिवार और रिश्तो की प्रधानता को दिखाते हैं।

प्रतियोगिता तो सिर्फ बहाना आज के आपाधापी भरे जीवन में कुछ समय गायन नृत्य भावनाओं के मंचन तथा खुद के लिए देना सभी को बहुत पसंद आया।
नवजीवन के सृजन का प्रतीक, प्रेम का प्रतीक, प्रकृति का प्रतीक इस सावन के शुभ अवसर पर प्रकृति की जितनी भी चर्चा की जाए कम है lहरा रंग हरी मेहंदी और हरा परिधान कहीं ना कहीं प्रकृति के उसी आस्था को व्यक्त करता है।
विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम विजेता………
मेहँदी में शिल्पी खन्ना,गायन में रजनी पांडे ,डांस में प्रीति त्रिवेदी,सावन क्वीन- शैलजा सचान ,ड्रेस कोड – शिखा रावत को मिला।
कार्यक्रम में कार्यक्रम में अंशु श्रीवास्तव,निशा सिंह, सीमा द्विवेदी, सुमन दुबे , डॉ निरुपमा मिश्रा डॉ मिथिलेश सिंह, पूजा दीवेदी सहित सैकड़ों महिलाओं ने प्रतिभाग किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button