पुरानी पेंशन योजना बहाली संयुक्त मंच के तत्वावधान में चल रही रथयात्रा जनपद अलीगढ़ में प्रवेश की

अलीगढ़ : पुरानी पेंशन योजना बहाली संयुक्त मंच के तत्वावधान में चल रही रथयात्रा विभिन्न जनपदों से होते हुए जनपद अलीगढ़ में प्रवेश की l जनपद की सीमा मडराक टोल प्लाजा पर जनपद के हजारों कर्मचारी , शिक्षकों ने रथ यात्रा का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया l
जनपद अलीगढ़ में रथयात्रा का शुभारंभ आगरा रोड स्थित शिवा गेस्ट हाउस से हुआ l इस अवसर पर पूर्व शिक्षक विधायक जगवीर किशोर जैन ,राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के संरक्षक उदय राज सिंह, मातृ शिशु कल्याण महिला कर्मचारी संघ की प्रांतीय संरक्षक शोभा शर्मा आदि ने रथ यात्रा का स्वागत किया l
उसके बाद हजारों कर्मचारी शिक्षकों ने दोपहिया और चार पहिया वाहनों के साथ शहर के सासनी गेट चौराहा ,हाथरस अड्डा, पुराना रोडवेज बस स्टैंड, रसल गंज चौराहा , कठपुला होते हुए रेलवे स्टेशन के मनोरंजन सदन में सभा के रूप में समाप्त हुआ.

इसी बीच सासनी गेट चौराहा पर फूल बरसा कर पेंशन रथ का स्वागत किया गया, खिरनी गेट पुलिस चौकी पर राजेश गौड़ अध्यक्ष ग्राम विकास लेखा संघ के नेतृत्व में रथ यात्रा का स्वागत किया गया, रोडवेज बस स्टैंड पर रोडवेज के क्षेत्रीय अध्यक्ष मुनेंद्र पाल सिंह एवं उनके साथी व रेलवे के जोनल मंत्री मृत्युंजय शर्मा एवं साथियों द्वारा संयुक्त रूप से स्वागत किया गया l
रथ यात्रा में प्रांत से पधारे राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष इंजीनियर हरि किशोर तिवारी जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष योगेश त्यागी विशिष्ट बीटीसी वेलफेयर एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष संतोष तिवारी परिषद के प्रांतीय अपर महामंत्री डॉ नरेश कुमार उत्तर प्रदेश पंचायत राज सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र पाल सिंह इत्यादि शामिल हुए.



