उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ फिल्म का रणवीर और आलिया ने कानपुर में किया प्रमोशन

मैं पत्रकार की भूमिका निभा रही हूं, फिल्म दर्शकों को जरुर पसंद आयेगी- आलिया भट्ट

कानपुर। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और आलिया भट्ट अपनी आने वाली फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ से दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार हैं। दोनों मुख्य कलाकार अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए कानपुर के होटल लैंडमार्क पहुंचे। जहाँ वे मीडिया से रूबरू हुए और उनके सवालों के जवाब दिए। फिल्म श्रॉकी और रानी की प्रेम कहानी श्28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। कानपुर में होटल लैंडमार्क में पत्रकारों से बात करते हुये मशहूर अभिनेता रणवीर सिंह ने कहा कि ‘कानपुर खुशियों का शहर है। इस शहर की लोग और हर चीज चौकस है। आलिया भट्ट ने कहा कि ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ एक पारिवारिक फिल्म है। इस फिल्म में वह एक पत्रकार की भूमिका निभा रही हैं, जोकि दर्शकों को शर्तिया पसंद आयेगी.

यह धर्मा प्रोडक्शंस बैनर की फिल्म है।जाहिर है, इसमें रणवीर सिंह और आलिया का एक दिलकश अंदाज देखने को मिलेगा। जैसा कि फिल्म के ट्रेलर में दिखाया गया है यह एक रोमांटिक फिल्म के साथ साथ ड्रामा, मस्ती और मनोरंजन से भरपूर है। लोगों को ये ट्रेलर काफी पसंद आ रहा है। और अब फैंस को फिल्म की रिलीज का इंतज़ार है।
रणवीर का अनोखा अवतार देखने को मिल रहा है। रणवीर ने काफी समय से ऐसा किरदार नहीं निभाया है और इस फिल्म में आलिया भट्ट का भी अनोखा प्रभाव देखने को मिल रहा है। मां बनने के बाद आलिया की यह पहली फिल्म होगी जो बड़े पर्दे पर नजर आ रही है। फिल्म में कई बड़े सितारे एक साथ नजर आ रहे हैं। फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के साथ धर्मेंद्र, जया बच्चन, शबाना आजमी नजर आएंगे। इस फिल्म के साथ करण जौहर फिल्म इंडस्ट्री में अपने यादगार 25 साल पूरे कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button