उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

मणिपुर में महिलाओं के साथ बर्बरता की उच्च न्यायालय के जज की अध्यक्षता का आयोग करे जांच”

लखनऊ । आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने मणिपुर में महिलाओं के प्रति बर्बरता के वीडियो के मामले में कहा है कि वह भारत सरकार के गृहमंत्री से मांग करते हैं कि वह इस मामले की उच्च न्यायालय के कार्यरत जज की अध्यक्षता में न्यायिक आयोग गठित कर 15 दिन की समय बाध्यता के साथ जाँच कराने की कार्रवाई करें।

उन्होंने कहा है जैसा की जानकारी मिल रही है कि जब महिलाओं के प्रति दुर्व्यवहार किया जा रहा था तो वहां पुलिस भी मौजूद थी। ऐसी दशा में यह घटना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण व अति संवेदनशील है। सरकार को इसको गंभीरता से लेना चाहिए।

साथ ही उन्होने कहा है कि मणिपुर में वहां न रुकने वाली हिंसा के कारणों को जानने समझने के लिए शीघ्र ही वह स्वयं मणिपुर जाएंगे।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button