उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

“पिता एक कल्पवृक्ष”सम्मान से कई हस्तियों को किया सम्मानित

बैदेही वेलफेयर फाउंडेशन ने किया सम्मान समारोह का आयोजन

लखनऊ । हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बैदेही वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा पिता दिवस के उपलक्ष्य पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।गोमती नगर स्थित सीएमएस सभागार में बैदेही वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा आयोजित “पिता एक कल्पवृक्ष सम्मान समारोह” कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री  बृजेश पाठक की धर्मपत्नी नम्रता पाठक एवम वरिष्ठ भाजपा नेत्री अर्पणा बिष्ट यादव ,भाजपा जिला अध्यक्ष  कृष्ण लोधी जी और सेवानिवृत लेबर कमिश्नर ज्ञानेंद्र श्रीवास्तव उपस्थित रहें जिन्होंने 101 पिताओं को सम्मानित किया ।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता और नीलांश ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर संतोष श्रीवास्तव और भारतीय उद्योग किसान व्यापार मडंल के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मेयर प्रत्याशी अजय त्रिपाठी मुन्ना भी कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि रूप में उपस्थित रहे।

आयोजन में आए हुए सभी अतिथियों का बैदेही वेलफेयर फाउंडेशन की संस्थापक/अध्यक्षा डॉ. रूबी राज सिन्हा व महासचिव ई. प्रशांत प्रवीण सिन्हा ने स्वागत किया।इस कार्यक्रम का कुशल नेतृत्व रिची सिन्हा,आशुतोष मौर्य,प्रदुम्न कुमार सिंह व एंजेल प्रवीण ने किया।मंच का सफल संचालन आर जे श्री प्रदीप कुमार शुक्ला ने किया।आयोजन में डॉक्टर आदर्श त्रिपाठी,अब्दुल वहीद,परवेज अख्तर,अजय वर्मा,
इमरान कुरेशी,एन आलम,नरेंद्र यादव,अजीज सिद्दीकी, शबाब नूर,आबिद अली कुरैशी,विकास सिंह,अरशद मुर्तुजा वारसी,अश्वनी जैसवाल,नरेंद्र श्रीवास्तव,रामजी मिश्र,बृज भूषण सिंह,डॉ अमित सक्सेना,डॉ अवधि हरि,सचिन श्रीवास्तव,पवन कुमार सोनी,लईक अहमद,सफीर सिद्दीकी, विजय कुमार गुप्ता,मो अतहर रजा,रफीक अहमद,परमजीत सिंह, मो इसराइल व अन्य को शॉल, मोमेंटो और माला पहनाकर बैदेही वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर नम्रता पाठक ने कहा कि आज ऐसा माहौल होता जा रहा है कि वृद्धावस्था आश्रम खुलते जा रहे हैं,शायद ये बिल्कुल भी अच्छी बात नहीं है, हम वर्तमान हैं हमारे बच्चे भविष्य हैं दोनों को ही सामंजस्य बैठा कर संस्कारी बातें करनी चाहिए ताकि एक ही छत के नीचे पूरा परिवार एक साथ रह सके।इस अवसर पर परवेज अख्तर ने कहा कि अध्यक्ष डॉक्टर रूबी राज सिन्हा, जो कि लाखों महिलाओं की आडियल हैं इनका बच्चियों व महिलाओं तथा समाज के हर वर्ग के प्रति योगदान भी काफी सराहनीय है।समारोह में कुछ नन्हे मुन्ने बच्चों ने अपनी शानदार प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button