उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियो की समीक्षा की

उपमुख्यमंत्री द्वारा प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल वाजिदपुर का निरीक्षण भी किया गया

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रधानमंत्री के वाराणसी के प्रस्तावित दौरे को लेकर गुरुवार को सर्किट हाउस सभागार वाराणसी में बैठक कर अब तक की गयी तैयारियों की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

जिलाधिकारी एस. राजलिंगम द्वारा उप मुख्यमंत्री के समक्ष प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के मिनट टू मिनट तथा प्रशासन द्वारा की गयी तैयारियों के बारे में भी विस्तार से बताया गया। उपमुख्यमंत्री द्वारा पीएम स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना तथा आयुष्मान भारत योजनाओं के लाभार्थी को मिली योजना की पूरी प्रोफाइलिंग करने का निर्देश दिया गया, जिससे स्पष्ट हो सके कि किस प्रकार सरकार द्वारा वंचित लोगों को स्वाभिमान से जीने का मार्ग प्रशस्त किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का यह दौरा केन्द्र सरकार के 09 वर्ष पूरे होने पर हो रहा है, इसलिये हमें मुक्कमल तैयारी करना है।

उन्होंने स्वच्छता अभियान पर विशेष ध्यान देने को कहा तथा प्लास्टिक को लेकर जागरूकता अभियान भी लगातार चलाने को कहा। उपमुख्यमंत्री द्वारा सभा स्थल पर आने वाले लोगों के लिए पीने का पानी, शौचालय आदि के संबंध में भी उचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, महापौर अशोक तिवारी, एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, विधायक टी राम सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button