दिल्ली के लोग मांग करते हैं की मई 2023 और आज जनकपुरी में सड़क धसने की घटना, पीडब्ल्यूडी अधिकारियों की लापरवाही के कारण गत सप्ताह हर्ष विहार में ऑटो चालक की मौत पर PWD मंत्री आतिशी दें बयान : वीरेंद्र सचदेवा
जनकपुरी में सड़क धंसने पर दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष की प्रतिक्रिया

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि दिल्ली के लोग जनकपुरी में एक बड़ी सड़क के धंसने की खबरें देखकर स्तब्ध हैं, लेकिन इससे भी अधिक आश्चर्य की बात यह है कि 15 घंटे बाद भी PWD ने इस पर ध्यान देना शुरू नहीं किया है। दिल्ली के लोग यह जानकर आश्चर्यचकित हैं कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली की सड़कों को यूरोपीय सड़कों की तरह बनाने का स्वप्न दिखाते हैं पर यहां हम दिल्ली की सड़कों पर सड़कों में दरारें, गड्ढे और खड्ढों को देख रहे हैं। आप दिल्ली में किसी भी बार्डर से घुसिऐ वहाँ की सड़कों की स्थिती दयानीय है।
श्री सचदेवा ने कहा कि दिल्ली में समस्या यह है कि दुर्भाग्य से पिछले 8 वर्षों से हमारे पास पीडब्ल्यूडी मंत्री के रूप में सत्येन्द्र जैन, मनीष सिसौदिया और अब सुश्री आतिशी हैं, जो अपने मंत्री पद के कर्तव्यों को छोड़कर बाकी सब कुछ करते हैं।
आश्चर्यजनक है की PWD अधिकारी मुख्य मंत्री का राजमहल तो बना सकते हैं पर दिल्ली की सड़कों के रखरखाव में विफल हैं। इन मंत्रियों की लापरवाही के परिणामस्वरूप लोक निर्माण विभाग की सड़कों के रख-रखाव की गुणवत्ता बहुत खराब है और अधिकांश सड़कों पर साइड नालियां नहीं हैं, जिससे जल जमाव होता है और सड़कें कमजोर हो जाती हैं।
श्री सचदेवा ने कहा है कि दिल्ली में पानी से भरे गड्ढों के कारण बड़ी सड़क धंसने या दुर्घटना होने की यह पहली घटना नहीं है, पिछले हफ्ते ही हमने लोक निर्माण विभाग के एक बिना सुरक्षा वाले निर्माण स्थल पर एक ऑटो चालक को मरते देखा था जबकि मई 2023 में हमने दो प्रमुख सड़कें खुरेजी और हौज़ रानी में धसते देखीं और दिसम्बर 2022 में विजय विहार में तो सड़क धंसने से एक व्यक्ति की जान चली गई थी।मई 2023 और दिसंबर 2022 की घटनाएं और हर्ष विहार में ऑटो चालक की मौत तो मीडिया में रिपोर्ट की गई प्रमुख घटनाएं हैं, जबकि शहर भर की सड़कों पर ऐसी कई छोटी घटनाएं होती रहती हैं।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की दिल्ली के लोग मांग करते हैं की मई 2023 और आज जनकपुरी में सड़क धसने की दुर्घटनाओं के साथ-साथ PWD अधिकारियों की लापरवाही के कारण हर्ष विहार में ऑटो चालक की मौत पर PWD मंत्री आतिशी ब्यान दें।


