उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

इंदिरा नगर क्षेत्र के 200 व्यापारियों ने उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल की सदस्यता ली

लखनऊ : उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश कार्यालय में सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता की उपस्थिति में हुआ.

प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता के समक्ष इंदिरा नगर क्षेत्र के 200 व्यापारियों ने उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल की सदस्यता ग्रहण की.
इस अवसर पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा प्रत्येक व्यापारियों के हितों की रक्षा करना आदर्श व्यापार मंडल का उद्देश्य है उन्होंने सभी व्यापारियों का स्वागत करते हुए कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करने का आश्वासन दिया.
उन्होंने कहा व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
संजय गुप्ता ने बताया अगले सप्ताह “उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल, इंदिरा नगर “इकाई का गठन होगा
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल इंदिरा नगर इकाई के गठन के लिए 6 सदस्य प्रभारी कमेटी बनाई गई.

प्रभारी कमेटी में निखिल तोलानी, विक्की दयालानी, प्रदीप सचदेवा, दीपक चौहान, अखिलेश सिंह ,हर्ष केसरी इंदिरा नगर के प्रभारी नियुक्त किए गए.
संगठन की सदस्यता लेने वालों में मुख्य रूप से विक्की दयालानी, निखिल तोलानी, अंकुर कुमार लखवानी ,प्रदीप सचदेवा, निखिल विश्ननी, अमन बख्शी, हर्ष केसरी ,तरुण वाधवानी, अखिलेश सिंह, सनी भाटिया ,राज जयसवाल ,दीपक चौहान, डॉ हिमांशु ,श्रीमती सुनीताब ब्त्रा, डॉक्टर विजेंद्र पाल सिंह, श्रवण कुमा,र शशि प्रताप सिसोदिया ,ओम हेमलानी ,प्रियंका हेमनानी, रितेश हेमनानी ,आयुष्मान अग्रवाल, मनीष मिश्रा, हरपाल नागबानी, डॉक्टर गीता वर्मा, सजीव कुमार सिंधी, दीपक अग्रवाल, अजय कुमार, पवन कुमार, राहुल शर्मा, गीतिका खन्ना, देवेश सिंह ,गोविंद यादव, श्रवण कुमार सहित 200 व्यापरीयो ने सदस्यता ली.

इस अवसर पर संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष पवन जयसवाल, लखनऊ के वरिष्ठ व्यापारी नेता अमिताभ श्रीवास्तव ,उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल लखनऊ के नगर उपाध्यक्ष विवेक श्रीवास्तव विशेष रुप से उपस्थित रहे.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button