उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

मुख्यमंत्री योगी की आंख मे धूल झोंक रहे हैं कुछ निरंकुश अधिकारी

राजीव कुमार ओझा

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 24×7 विद्युत आपूर्ति के लिए विद्युत विभाग को सख्त निर्देश दिए, निर्देश के अनुपालन के लिए मंडल और जिलों मे नोडल अधिकारियों को‌ तैनात किया लेकिन निरंकुश अधिकारी बिजली आपूर्ति के मामले मे सफ़ेद झूठ परोसती फीड बैक नोडल अधिकारियों को भेज कर मुख्यमंत्री के संकल्प से खिलवाड़ करने की कारगुजारी कर रहे हैं।

विद्युत उपकेंद्र उस्मानपुर चुनार से विगत कई दिनों से विद्युत आपूर्ति बाधित चल रही है. रेलवे क्रासिंग से पटरी सेंटर और उस्मानपुर वार्ड मे विद्युत आपूर्ति बाधित है।पूरी रात बिजली की सप्लाई ठप रहती है.
अधिशासी अभियंता,एस.डी.ओ.और जेई पिरल्लीपुर पावर हाउस से पोर्टल प्रतिनिधि ने इस संदर्भ मे बात की तब उन्हें बताया गया कि पेड़ गिर जाने के कारण आपूर्ति बाधित है । यह पूछने पर की न आंधी आई न तूफान तब पेड़ कैसे गिर गया? कोई संतोषजनक जबाब नहीं दिया गया।
प्रतिनिधि ने शासन द्वारा निर्बाध विद्युत आपूर्ति की निगरानी के लिए मीरजापुर जिले मे तैनात नोडल अधिकारी संजय वर्मा को वस्तुस्थिति की जानकारी दी । उन्हें हैरानी हुई कि अधीक्षण अभियंता मीरजापुर ने नोडल अधिकारी  वर्मा को यह बताया कि रात मे केबल फाल्ट ठीक होने के बाद फाल्ट आने से विद्युत आपूर्ति बाधित थी और दिन मे विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई और विद्युत आपूर्ति की जा रही है।जबकि विद्युत आपूर्ति पूरे दिन बाधित थी ।
अधीक्षण अभियंता के पद पर कार्यरत वरिष्ठ अधिकारी द्वारा शासन द्वारा नियुक्त नोडल अफसर को सफेद झूठ परोसती रिपोर्ट भेजने की हिमाकत यह बताती है कि अधिकारी किस तरह शासन को फर्जी फीड बैक देते हैं।मजे की बात यह है कि उपभोक्ता को विद्युत आपूर्ति के बाधित होने पर पेड़ गिरने, पेड़ की डाल गिरने का बचकाना जबाब दिया जाता
है । पोर्टल प्रतिनिधि ने पड़ताल की तब पता चला कि विद्युत उपकेंद्र उस्मानपुर चुनार के लिए किसी जेई की नियुक्ति नहीं की गई है. इस संदर्भ मे मैने  जिलाधिकारी  दिव्या मित्तल जी को और  कमिश्नर मुथुस्वामी कुमार बी  को अवगत कराया है. उनसे निवेदन किया है कि विद्युत उपकेंद्र उस्मानपुर चुनार पर जेई की नियुक्ति सुनिश्चित कराएं।

अब एम .डी.पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड स्वंय विद्युत उपकेंद्र उस्मानपुर चुनार पधारे हैं, प्रतिनिधि ने चेयरमैन नगर पालिका चुनार, उस्मानपुर वार्ड के सभासद,चुनार बाजार के लोगों को और आरएसएस के पदाधिकारी रहे  विवेक सिंह के माध्यम से संघ और भाजपा के लोगों को सूचित किया लेकिन किसी को फुर्सत नहीं,हाय बिजली,हाय बिजली करने मे महारत हासिल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button