उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

उ.प्र. कोआपरेटिव बैंक को मिला IS15700 : 2018 सेवोत्तम लाइसेंस

उ.प्र. कोआपरेटिव बैंक सेवोत्तम लाईसेंस प्राप्त करने वाला भारत का प्रथम बैंक : जेपीएस राठौर

लखनऊ : प्रदेश के सहकारिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री जेपीएस राठौर ने बताया कि भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा उ०प्र०कोआपरेटिव बैंक को 23 जून 2023 को IS15700 : 2018 सेवोत्तम लाइसेंस प्रदान किया गया है। उन्होने बताया कि भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा यह लाइसेंस गुणवत्तायुक्त सेवा एवं पारदर्शिता के लिये प्रदान किया जाता है तथा उ०प्र०कोआपरेटिव बैंक सेवोत्तम लाईसेंस प्राप्त करने वाला भारत का प्रथम बैंक है।बैंक को यह लाइसेंस मिलना अत्यंत गर्व की बात है, इसके लिए बैंक के सभी अधिकारी/कर्मचारी बधाई के पात्र हैं।

श्री राठौर ने बताया कि उत्तर प्रदेश में उ०प्र०कोआपरेटिव बैंक दूसरी संस्था है जिसे सेवोत्तम प्रमाण पत्र मिला है।
सेवोत्तम माडल असेसमेन्ट इम्प्रूवमेन्ट माडल है जिसके अन्तर्गत सिटीजन चार्टर, नागरिक शिकायत समाधान पद्वति, सेवा प्रदाय क्षमता निहित होते है । बैंक द्वारा उपरोक्त मानको को अंगीकृत किया गया है। प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग द्वारा वर्ष 2006 में नागरिक सेवा प्रदान किये जाने हेतु लोक सेवाओं के मूल्यांकन एवं सुधार संरचना विषयक सेवोत्तम माडल की परिकल्पना विकसित की गयी है,जो सीधे ग्राहको से जुडे हुए है।श्री राठौर ने कहा कि सेवोत्तम लाईसेंस प्राप्त होने से उ०प्र०कोआपरेटिव बैंक एक ब्रांड बना है जिससे बैंक की साख बढेगी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button