योग दिवस पर निराला नगर स्थित माधव सभागार में सात सौ से अधिक लोगों ने किया योग

लखनऊ : निराला नगर स्थित माधव सभागार में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम व श्री राधा माधव सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में सात सौ से अधिक लोगों ने संयुक्त योगाभ्यास किया.

जिसमें बतौर प्रमुख अतिथि उत्तर विधायक डॉ नीरज बोरा, निदेशक विनय श्रीवास्तव, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी दिनेश मिश्रा, महामंत्री अनुराग साहू, विद्या भारती प्रदेश निरीक्षक राम जी सिंह, प्रबंधक शैलेंद्र अटल, सचिन गुप्ता, प्राधानाचार्य रामतीर्थ, उत्तर प्रदेश भाषा विभाग संस्कृत संस्थानम, संस्कार मिलन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उत्तर भाग अवध प्रांत के सदस्य उपस्थित रहे।

विधायक डॉ नीरज बोरा ने कहा कि योग स्वस्थ रहने का एक जरिया है योग से सभी तरह की शारीरिक और मानसिक समस्याओं का हल मिलता है जिसे अपना कर हम हेल्दी लाइफ जी सकते हैं लेकिन योग करने के दौरान अनुशासन का पालन करना चाहिए।



