उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

मौज डोल्‍बी विज़न देने वाला पहला भारतीय शॉर्ट वीडियो प्‍लेटफॉर्म बना

मौज डोल्‍बी विज़न देने वाला पहला भारतीय शॉर्ट वीडियो प्‍लेटफॉर्म बना

लखनऊ : भारत के सबसे बड़े शॉर्ट वीडियो प्‍लेटफॉर्म मौज ने आज यह घोषणा की है कि यह अपनी कम्‍युनिटी को डोल्‍बी विज़न® एचडीआर की सौगात देने के लिये इमर्सिव एंटरटेनमेंट एक्‍सपीरियंस में अग्रणी डोल्‍बी लैबोरेटरीज के साथ काम कर रहा है। मौज पहला भारतीय प्‍लेटफॉर्म भी है, जो डोल्‍बी विज़न इमेज क्‍वालिटी पर काम कर रहा है।

डोल्‍बी विज़न कंटेन्‍ट क्रियेटर्स और रोजमर्रा के यूजर्स को चमकीले रंगों, तेज कॉन्‍ट्रास्‍ट और ज्‍यादा डिटेल के साथ वीडियो बनाने और साझा करने के लिये सशक्‍त करता है और दर्शकों को तस्‍वीर की डायनैमिक क्‍वालिटी देता है, जो जीवन में मनोरंजन लेकर आती है। डोल्‍बी विज़न के साथ मौज के क्रियेटर्स अपने वीडियो को बड़ा ही असली बना सकते हैं और दर्शकों को ऐसा अनुभव दे सकते हैं, जो जीवंत और असली लगे।

उपलब्‍ध होने पर, डोल्‍बी विज़न इस प्‍लेटफॉर्म पर देखने के अनुभव को बहुत बेहतर बना देगा। चाहे सिनेमेटिक परिदृश्‍य हों या पारिवारिक एडवेंचर्स के वीडियो, डोल्‍बी विज़न पिक्‍चर टेक्‍नोलॉजी का भविष्‍य है, जो आपकी सर्विस, डिवाइस और प्‍लेटफॉर्म के आधार पर तस्‍वीर की गुणवत्‍ता को ऑप्टिमाइज करते हुए एचडीआर से आगे बढ़ जाता है, ताकि हर बार आकर्षक दृश्‍य मिलें।

इस गठजोड़ पर अपनी बात रखते हुए, मौज में डायरेक्‍टर ऑफ प्रोडक्‍ट सेतल पटेल ने कहा, “डोल्‍बी विज़न के साथ यह भागीदारी भारत में पहली है, जिसके द्वारा मौज क्रियेटर्स को बेहतर कहानियाँ और अनुभव साझा करने के लिये सशक्‍त कर रहा है, और उन्‍हें अत्‍याधुनिक नवाचार और उन्‍नत टेक्‍नोलॉजी का सपोर्ट मिलेगा। इससे दर्शकों को देखने का शानदार और समृद्ध अनुभव मिलेगा। अब मौज के एडवर्टाइजर्स के पास भी अपने लक्षित दर्शकों को अपने उत्‍पाद ज्‍यादा प्रभावी और असली तरीके से दिखाने का मौका है। डोल्‍बी विज़न मौज के लिये एक महत्‍वपूर्ण कदम है, जिससे भविष्‍य में हमारे यूजर्स के लिये कई संभावनाएं खुलेंगी।‘’

यूजर्स कॉम्‍पैटिबल आईओएस या एंड्रॉइड उपकरणों से डोल्‍बी विज़न में वीडियो ले सकते हैं, उन्‍हें डोल्‍बी विज़न से इनेबल्‍ड मौज ऐप पर अपलोड कर सकते हैं और ज्‍यादा दर्शकों तक पहुँच सकते हैं।

करण ग्रोवर, सीनियर डायरेक्‍टर कमर्शियल पार्टनरशिप्‍स- आईएमईए (इंडिया, मिडिल ईस्‍ट एण्‍ड अफ्रीका), डोल्‍बी लैबोरेटरीज, ने कहा, “डोल्‍बी में हम सिर्फ अपने ग्राहकों को शानदार ऑडियो-विजुअल अनुभव देने पर फोकस करते हैं। हम मौज प्‍लेटफॉर्म पर डोल्‍बी विज़न का अनुभव लाने के लिये मौज के साथ काम करते हुए रोमांचित हैं। यह जानना रोमांचक है कि अब मौज के क्रियेटर्स और उपभोक्‍ता ऐसे वीडियो शूट कर सकेंगे, जिनमें डोल्‍बी विज़न के बेहतरीन रिजॉल्‍यूशन और इमेज क्‍वालिटी के साथ सारे डिटेल्‍स और टेक्‍सचर होंगे।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button