पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के मण्डल रेल प्रबन्धक कार्यालय के सभागार में ’संरक्षा संवाद’ संगोष्ठी का आयोजन

लखनऊ। पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के मण्डल रेल प्रबन्धक कार्यालय के सभागार मे मण्डल रेल प्रबन्धक आदित्य कुमार की अध्यक्षता में अपर मण्डल रेल प्रबन्धक/परिचालन विक्रम कुमार एवं वरिष्ठ मण्डल संरक्षा अधिकारी संजीव शर्मा व शाखाधिकारियों की उपस्थिति में ’संरक्षा संवाद’ संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
’संरक्षा संवाद’ संगोष्ठी के आरम्भ में मण्डल रेल प्रबन्धक आदित्य कुमार ने ट्रेन संचालन के दौरान से जुड़े ’फ्रंटलाइन स्टाफ’ लोको पायलट, ट्रेन मैनेजर, सीनियर सेक्शन इंजीनियर/पीवे, सीनियर सेक्शन इंजीनियर/विद्युत, सीनियर सेक्शन इंजीनियर/टीआरडी, सीनियर सेक्शन इंजीनियर/समाडि, सीनियर सेक्शन इंजीनियर/रेलटेल तथा मेंन्टेनेंस सुपरवाईजर्स के साथ उनकी दैनिक कामकाज में आने वाली दिक्कतों, अन्य विभागों के साथ अनुरक्षण के दौरान समन्वय से संबंधित मुद्दे, संरक्षा नियमावली के उपयोग आदि पर चर्चा की तथा उपस्थित शाखाधिकारियों एवं सुपरवाइजरांे से संवाद स्थापित करते हुए उनसे कार्य की स्थिति में तथा ट्रेन संचालन में समग्र संरक्षा में सुधार के लिए सुझावों पर सार्थक विमर्श किया तथा अनुरक्षण के दौरान संरक्षा सावधानियों के विभिन्न पहलुओं पर जानकारी प्राप्त की।

अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में मण्डल रेल प्रबन्धक श्री आदित्य कुमार ने उपस्थित रेलवे सुपरवाईजर्स को टेªन संचलन के दौरान हमेशा सतर्क रहने और निर्धारित संरक्षा नियमों का ईमानदारी से पालन करने की निर्देश दिया। उन्होने कहा कि रेलपथ एवं सिग्नालिंग अनुरक्षण कार्य के दौरान ब्लाक लेकर कार्य करें। ’शार्टकट’ पद्यति का पालन न करें।
उन्होने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मण्डल के लोको निरीक्षकों एवं यातायात निरीक्षकों स्टाफ की निरंतर काउंसिल करें तथा सभी विभाग संरक्षा मैनुअल के अनुरूप अपने अधीनस्थ कर्मियांे के नियमित रिफ्रेसर प्रशिक्षण कराने हेतु विशेष निगरानी रखंे।
इस अवसर पर वरिष्ठ मण्डल इंजीनियर/समन्वय, वरिष्ठ मण्डल विद्युत इंजीनियर/टीआरडी, वरिष्ठ मण्डल परिचालन प्रबन्धक/कोचिंग, वरिष्ठ मण्डल विद्युत इंजीनियर/परिचालन, मण्डल यॉत्रिक इंजीनियर/कोचिंग, सहायक मण्डल दूरसंचार इंजीनियर तथा अन्य अधिकारी व ट्रेन संचलन से जुडे़ सम्बन्धित विभागों यथा परिचालन, सिगनल, इंजीनियरिंग, विद्युतकर्षण, यांत्रिक विभाग के पर्यवेक्षकों के साथ लोको पायलटों, यातायात निरीक्षक व कर्मचारी उपस्थित थे।



