उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

मूलभूत जरूरतों का निदान करें सरकार : आजाद अधिकार सेना

लखनऊ । प्रदेश की जनता भीषण गर्मी से त्र्याही त्र्याही कर रही है और सरकार किंकर्तव्यविमूढ़ मुद्रा में आकर सिर्फ देख रही है। प्रदेश के लोग इस बात से हकलान हैं कि जनता अगर बीमार पड़ कर अस्पताल में जा रही है तो इलाज की जगह दुश्वारियां मिल रहीं हैं।

जब प्रदेश की राजधानी लखनऊ का हाल है कि जहां पर लोगों को 14 से 15 घंटे अघोषित बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है तो प्रदेश के दूसरे छोटे जिलों का आलम क्या होगा इसका सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है।
भीषण गर्मी के संकट में लोगों को सुचारू रूप से बिजली उपलब्ध न करा पाने से सरकार के उन हवा हवाई दावों की पोल खुल गयी है जो कि सिर्फ सरकारी विज्ञापनों में चमकदार दिखाई पड़ते हैं और धरातल पर नजर नहीं आते।

आजाद अधिकार सेना सरकार को इस बात से आगाह करती है कि वह कम से कम ऐसे संकट के समय में आम आदमी के मूलभूत जरूरतों को गंभीरता से लेकर उनका निदान करें।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button