उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

विश्व शांति प्रार्थना श्री जगन्नाथ भगवान से कर शांति हवन सम्पन्न

लखनऊ : डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव कार्यक्रम में श्री राधा माधव सेवा संस्थान के बैनर तले विश्व शांति सद्भावना हेतु श्री जगन्नाथ भगवान से प्रार्थना कर शांति हवन आचार्य लालता प्रसाद, आचार्य श्री प्रसाद द्वारा संपन्न कराया यह जानकारी संस्थान महामंत्री अनुराग साहू ने दिया।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष भारत भूषण गुप्ता ने बताया कि विगत 62 वर्षों से श्री जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से आयोजित किया जा रहा है जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित होकर भगवान श्री जगन्नाथ रथ खींचते हैं।
श्याम जी साहू ने बताया कि इस बार जगन्नाथ रथ यात्रा में विशेष तौर पर भगवान के श्री विग्रह को जगन्नाथ पुरी से लाया गया है श्री भगवान रथ पर विराजमान करके नगर भ्रमण 20जून को शाम 4:30बजे डालीगंज श्री माधव मंदिर से प्रारंभ होकर नजीर, शंकर नगर, श्रीरामकृष्ण मठ, बाबूगंज, फैजाबाद रोड होते हुए डालीगंज पुल, डालीगंज बाजार, हसनगंज थाना होते हुए यात्रा संपन्न होगी।
इस कार्यक्रम को भाव को बनाने में अध्यक्ष बिहारी लाल साहू, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भारत भूषण गुप्ता, ओमकार जयसवाल, घनश्याम दास अग्रवाल गुड्डा, गोविंद साहू, माया आनंद, दिनेश अग्रवाल, श्याम जी साहू, राकेश साहू, दीपक मल्होत्रा, संजय जयसवाल,अनुराग साहू रहे है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button