उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

गोवा में लखनऊ के मनोज, ऋषि आपदा में महारथ हांसिल करेंगे

लखनऊ : आपदा में और महारथ हांसिल करने के लिए लखनऊ सिविल डिफेंस के दो अधिकारी ऐतिहासिक रूप से पहली बार गोवा में आयोजित इंसीडेंट रिस्पॉन्स सिस्टम कोर्स के लिए नामित किए गए हैं।

लखनऊ सिविल डिफेंस के वरिष्ठ सहायक उपनियंत्रक मनोज वर्मा जिन्हे आजादी की 75वी वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर भारत सरकार के द्वारा विभागीय अच्छे कार्यों के लिए राष्ट्रपति पदक प्रदत्त हुआ था और वरिष्ठ सहायक उपनियंत्रक ऋषि कुमार को आगामी 20 जून से 22 जून तक गोवा में चलने वाले इंसीडेंट रिस्पॉन्स सिस्टम कोर्स के लिए नागरिक सुरक्षा उत्तर प्रदेश के डी जी मुकुल गोयल ने नामित किया है। दोनो अधिकारी इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन एण्ड रूरल ऑफ डेवलपमेंट गोवा में 20 जून से पूर्व रिपोर्ट करेंगे।


लखनऊ सिविल डिफेंस की उपनियंत्रक अनिता प्रताप ने बताया कि ये पहला अवसर है जब उत्तर प्रदेश के लखनऊ सिविल डिफेंस के कोई अधिकारी आपदा में महारथ हांसिल करने के लिए गोवा जा रहे हैं। उन्होंने दोनो अधिकारियों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा है कि आप दोनो के प्रशिक्षित होने से लखनऊ सिविल डिफेंस लाभान्वित होगा।
उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश के बरेली सिविल डिफेंस के उपनियंत्रक राकेश कुमार मिश्रा और लखनऊ सिविल डिफेंस के वरिष्ठ सहायक उपनियंत्रक सुमित मौर्य भी आपदा का एक अन्य प्रशिक्षण सिक्किम में प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button