उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

बॉलीवुड में संघर्ष की दास्तां है फिल्म ‘शशांक’ : रवि सुधा चौधरी

लखनऊ । रुद्रांंस सिने क्राफ्टस प्रा. लि., रोर प्रोडक्शन एवं परमार प्रॉडक्सशन के संयुक्त बैनर तले बनी फिल्म ‘शशांक’ बॉलीवुड में संघर्ष की दास्ता है, यह बात आज राजधानी में फिल्म निर्माता व अभिनेता रवि सुधा चौधरी ने फिल्म के प्रमोशन अवसर पर कही।

उन्होने बताया कि फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे कोई मायांनगरी में अभिनेता- अभिनेत्री बनने पहुंचता, उसे वहां किन किन चीज़ों का सामना करना पड़ता है, यह सब इस फिल्म में देखने को मिलेगा।

फिल्म निर्माता मारुत सिंह ने बताया कि यह फिल्म ओटीटी प्लेटफार्म हंगामा प्ले पर रिलीज की गई है, इसके बाद शीघ्र ही एम एक्स प्लेयर पर भी प्रदर्शित होगी। बताया कि फिल्म के निर्देशक हैं सनोज मिश्रा, लेखक हैं राइटर रेनू यादव।

श्री सिंह ने बताया कि फिल्म की मुख्य भूमिका में आर्य बब्बर, रवि सुधा चौधरी, मुस्कान वर्मा, अपर्णा मलिक, राजवीर सिंह, नवल शुक्ला, वरुण जोशी, संजीव सोलंकी, आदित्य राय, मोहम्मद सलाउद्दीन, उत्कर्ष बाजपेयी, प्रिया श्रेष्ठ व अन्य।

मारुत सिंह ने बताया कि फिल्म के गीतकार हैं पर्सी, ऋतु पाठक, अमन त्रिखा और रवि सुधा चौधरी ने फिल्म के गीतों को अपनी आवाज दी है। उन्होने बताया कि फिल्म के सह निर्माता हैं रमेश परमार और संजय धीमान, कार्यकारी निर्माता हैं अश्वनी सिंह और संजीव पांडे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button